dharma sangrah
✕

बीएसएनएल टेबल टेनिस टीम चंडीगढ़ गई

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (13:18 IST)
इंदौर। 15वीं अखिल भारतीय बीएसएनएल टेबल टेनिस प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग ले रही मप्र परिमंडल की टीम को बीएसएनएल इंदौर के महाप्रबंधक एमआर रावत, उप महाप्रबंधक (वित्त) आरएस गढ़वाल द्वारा किट वितरित की गई। 
बीएसएनएल इंदौर के प्रवक्ता श्याम यादव ने बताया की मप्र बीएसएनएल की टीम पूर्व में 6 बार राष्ट्रीय विजेता रही है। अखिल भारतीय बीएसएनएल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मध्यप्रदेश की टीमें इस प्रकार है- 
 
पुरुष वर्ग : नीलेश वेद, यासर पाशा, योगेन्द्र सिंह चौहान, अनूप मरमट, गोविन्द शर्मा। महिला टीम : शिखा महाडिक, कल्पना उतवानी, साधना सिन्हा। वेटरंस वर्ग : अशोक इंगले। कोच आरएस चौहान तथा मैनेजर सुरेश शिन्दे होंगे। सर्कल सेक्रेटरी प्रकाश शर्मा, कैलाश घटिया, नरेंद्र भाले, नीरज तिवारी ने टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)