Daily Horoscope
✕

साक्षी चौधरी को ओलंपिक कोटा नहीं, एशियाई क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में हारीं

Updated: सोमवार, 9 मार्च 2020 (17:09 IST)
अम्मान। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन साक्षी चौधरी (57 किलो) एशियाई क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में हारकर ओलंपिक कोटा हासिल करने में नाकाम रहीं। उन्नीस वर्ष की साक्षी को पूर्व विश्व युवा चैंपियन कोरिया की इम ऐजी ने 5-0 से हराया।

इस वर्ग में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली मुक्केबाज ही ओलंपिक का कोटा हासिल करेंगे। इम का सामना जापान की इरी सेना से होगा जिसने फिलीपीन की नेस्टी पेटेसियो को मात दी।

शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किलो) का सामना फिलीपीन के कार्लो पालाम से होगा। वहीं मनीष कौशिक (63 किलो) की टक्कर चिनजोरिग बी से होगी।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख