• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. BMW to Sindhu, Sakshi, Deepa and Gopichand
Written By
Last Modified: हैदराबाद , रविवार, 28 अगस्त 2016 (12:39 IST)

सिंधु, साक्षी, दीपा और गोपी को मिलेंगी बीएमडब्ल्यू

BMW
हैदराबाद। हाल ही में संपन्न रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदक विजेता स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक के अलावा लाजवाब प्रदर्शन करने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर और बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को सोमवार को यहां आयोजित एक समारोह में तोहफे में बीएमडब्ल्यू कारें दी जाएंगी।
 
हैदराबाद जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चामुंडेश्वरनाथ इन चारों खेल हस्तियों को ये लग्जरी कारें उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए तोहफे के रूप में दे रहे हैं। 
 
रियो ओलंपिक में भारतीय दल के सद्भावना दूत रहे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में आयोजित समारोह में कार की चाबियां सौंपेंगे। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
आखिरी गेंद पर सोच सही थी, पर अमल नहीं कर पाया : धोनी