Hanuman Chalisa

'ब्लेड रनर' पिस्टोरियस की जेल में हुई लड़ाई

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (23:00 IST)
जोहानसबर्ग। अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने वाले दुनिया के मशहूर 'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस का जेल की सलाखों में काफी खराब समय बीत रहा है और खबर है कि साथी कैदी के साथ हुई लड़ाई में उन्हें चोटें आई हैं। जेल के प्रवक्ता ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी।


दक्षिण अफ्रीकी धावक पिस्टोरियस फिलहाल जेल में बंद हैं और वहां फोन के इस्तेमाल को लेकर उनकी साथी कैदी से झड़प हो गई, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। कैदियों ने पिस्टोरियस के देर तक फोन पर बात करने पर नाराज़गी जताई थी जिसके बाद उनकी आपस में लड़ाई हुई।

सुधारात्मक सेवा विभाग के प्रवक्ता सिंगाबाखो शूम्बालो ने कहा 'ऑस्कर की साथी कैदियों से लड़ाई हो गई, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आई हैं। प्रशासन इस मामले में जांच कर रहा है।' पिस्टोरियस को सर्वोच्च अदालत ने गत माह 13 वर्ष पांच महीने की सजा सुनाई है।

अदालत ने वर्ष 2013 में अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की घर पर हत्या करने के मामले में पिस्टोरियस की सज़ा को दोगुना कर दिया था। दक्षिण अफ्रीकी धावक पैरालंपिक खेलों में छह स्वर्ण जीत चुके हैं। दोनों पैरों से अक्षम वह कार्बन फाइबर से बने ब्लेड पहनकर दौड़ने के कारण दुनिया में ब्लेड रनर के नाम से मशहूर हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख