Hanuman Chalisa
✕

बेंगलुरु बना फेडरेशन कप चैंपियन

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (09:31 IST)
कटक। स्ट्राइकर सीके विनीत द्वारा अतिरिक्त समय में किए गए शानदार 2 गोलों की बदौलत बेंगलुरु एफसी ने रविवार को गत चैंपियन मोहन बागान को 2-0 से हराकर फेडरेशन कप का खिताब अपने नाम कर लिया। 
 
यहां बाराबाती फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर थीं, लेकिन विनीत ने अपना करिश्माई प्रदर्शन बरकरार रखते हुए अतिरिक्त समय के दूसरे चरण में 107वें और 119वें मिनट में गोल कर खिताब बेंगलुरु की झोली में डाल दिया। 
 
इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने ग्रुप लीग में 14 बार की चैंपियन मोहन बागान से मिली हार का बदला भी ले लिया। बेंगलुरु ने सेमीफाइनल में आइजोल एफसी को 1-0 से और बागान ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से मात देकर फाइनल में पहुंचा था। मोहन बागान रिकॉर्ड 20वीं बार फेडरेशन कप के फाइनल में पहुंचा था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख