Daily Horoscope
✕

बेन स्टोक्स को आईसीसी से पड़ी फटकार

Updated: रविवार, 27 अगस्त 2017 (17:22 IST)
लीड्स। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान मैदान पर गुस्सा जाहिर करने और आपत्तिजनक व्यवहार के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से रविवार को फटकार पड़ी।
 
इंग्लैंड की पहली पारी में 100 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे स्टोक्स ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में उनकी गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप के बाउंड्री लगाने के बाद गुस्से में अपशब्दों का उपयोग किया जिसे आसानी से स्टम्प्स माइक्रोफोन पर सुना जा सकता था। इसके अलावा मैच अधिकारियों ने भी इसे सुना। 
 
आईसीसी ने अपने बयान में इसकी जानकारी दी। 26 वर्षीय इंग्लिश खिलाड़ी को इस व्यवहार के लिए एक नकारात्मक अंक दिया गया है और 24 महीने के समय में 1 और नकारात्मक अंक मिलने पर वह 1 मैच प्रतिबंध में तब्दील हो जाएगा। 2 निलंबन अंक खिलाड़ी के लिए 1 टेस्ट या 2 वनडे या 2 ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के निलंबन के बराबर हैं। 
 
इंग्लैंड ने 3 टेस्टों की सीरीज में अपना पहला मैच वेस्टइंडीज से पारी और 209 रन से जीता था। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख