dharma sangrah
✕

विश्व के नंबर 1 पहलवान बजरंग ने अली अलिएव टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 (18:11 IST)
नई दिल्ली। विश्व के नंबर 1 पहलवान भारत के बजरंग पुनिया ने रूस के कापिस्क में अली अलिएव कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के अपने 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है, जो हाल में उनका लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है।
 
चीन के शियान में पिछले सप्ताह एशियाई चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता बजरंग ने 65 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में विक्टर रासादिन को पराजित कर स्वर्ण जीता और विश्व की नंबर 1 रैंकिंग पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बजरंग ने एक समय 0-5 से पिछड़ने के बाद कमाल की वापसी की और अंत में 13-8 से विजयी रहे।
 
25 साल के भारतीय पहलवान ने इस खिताबी जीत के बाद कहा कि मैंने पिछले 3 सप्ताह में 3 अलग-अलग महाद्वीप में मुकाबले लड़े हैं, जो अपने आप में अविश्वसनीय उपलब्धि है। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं और अब मुझे अमेरिका के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में मुकाबले का इंतजार है। मैं इस मुकाबले में भी देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
 
बजरंग अब यहां से अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे, जहां वे 6 मई को ऐतिहासिक मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में पूर्व विश्व कैडेट चैंपियन और 2 बार के एनसीएए के चैंपियन यियानी दिएकोमिहालिस से मुकाबला लड़ेंगे। यह एक चैरिटी मुकाबला है जिसके लिए बजरंग को आमंत्रित किया गया है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख