Hanuman Chalisa
✕

प्रणीत ने कहा- मेरा ध्यान फिटनेस बरकरार रखने पर

Updated: मंगलवार, 18 अप्रैल 2017 (23:15 IST)
हैदराबाद। हाल में सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने वाले बी. साई प्रणीत ने कहा कि आगामी इंडोनेशिया ओपन और जून में ऑस्ट्रेलिया ओपन से पहले वे अपने फिटनेस स्तर पर को बनाए रखने पर ध्यान दे रहे हैं। प्रणीत ने कहा कि मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं और सिंगापुर ओपन के दौरान मैं सबसे अधिक फिट महसूस कर रहा था। जहां तक मेरा सवाल है अगर मैं फिट हूं तो मैं इस स्तर (सिंगापुर ओपन) पर खेल सकता हूं। मैं इंडोनेशिया ओपन और जून में ऑस्ट्रेलिया ओपन को लेकर उत्सुक हूं। प्रणीत के सिंगापुर में खिताब जीतने से उनके विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने को बल मिलेगा जिसका फैसला 27 अप्रैल की रैंकिंग के आधार पर होगा।
 
इस चौबीस वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि यह बड़ा टूर्नामेंट है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा। एक सवाल के जवाब में प्रणीत ने कहा कि भारतीय बैडमिंटन के पुरुष एकल खिलाड़ी शीर्ष स्तर पर हैं, लेकिन हम प्रदर्शन में निरंतरता की कमी पर काम कर रहे हैं और अब हमें अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। समीर और अजय फाइनल में खेले। श्रीकांत ने भी खिताब जीता और धीरे-धीरे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतरता बढ़ रही है। 
 
सिंगापुर ओपन के खिताबी मुकाबले में प्रणीत के हाथों शिकस्त झेलने वाले के श्रीकांत ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि कई और ऐसे टूर्नामेंट आएंगे जिसके फाइनल में दो भारतीय खिलाड़ी खेलेंगे। हमें उस दिन गोपी सर की कमी खली। ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने इस खिताब के लिए प्रणीत को बधाई देते हुए कहा कि दो भारतीयों के फाइनल में जगह बनाने से हम सभी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि सुपर सीरीज महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है और प्रत्येक दूसरे से पूरी तरह अलग होती है लेकिन अगर आप जीत दर्ज करते रहते हैं और अच्छा खेलते हैं तो आपके अंदर आत्मविश्वास आता है और आप अधिक सुधार करते हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख