Daily Horoscope
✕

एशियाई खेलों में एकता ने क्लब थ्रो और मनीष ने निशानेबाजी में दिलाया स्वर्ण

Updated: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (18:01 IST)
जकार्ता। एथलीट एकता भ्यान ने चल रहे पैरा एशियाई खेलों में तीसरे दिन मंगलवार को भारत को महिला क्लब थ्रो ऍफ 32/51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिला दिया जबकि निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने पी 1 पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 
 
 
भारत के अब 5 स्वर्ण, 6 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 23 पदक हो गए हैं। चीन पदक तालिका में 60 स्वर्ण सहित कुल 109 पदक जीतकर चोटी पर है। एकता ने 16.02 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक जीता।
 
उन्होंने पहले राउंड में 11.97 मीटर, दूसरे राउंड में 13.04 मीटर, तीसरे राउंड में 14.38 मीटर, चौथे राउंड में 16.02 मीटर, पांचवें राउंड में 15.04 मीटर और छठे राउंड में 14.26 मीटर तक क्लब फेंका। यूएई की थेकरा को 15.75 मीटर के साथ रजत पदक मिला। 
 
एकता के स्वर्ण के अलावा पैरा एथलेटिक्स में आनंदन गुनसेकरण ने पुरुष 200 मीटर टी 44/ टी 62/64 स्पर्धा में कांस्य, जयंती बेहेरा ने महिला 200 मीटर टी 45/ टी 46/47 स्पर्धा में कांस्य और गुर्जर सुन्दर सिंह ने पुरुष डिसकस थ्रो ऍफ 46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मोनू घंगास ने पुरुष शॉट पुट ऍफ11 स्पर्धा में कांस्य जीता।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख