Hanuman Chalisa
✕

कूल्हे की चोट के कारण एंडी मरे की मुश्किलें बढ़ीं

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (20:39 IST)
लंदन। ब्रिटेन के एंडी मरे ने आज कहा कि कूल्हे की चोट के कारण उनके सत्र में आगे के टूर्नामेंटों में खेलने की संभावना काफी कम है। इसी चोट के कारण मरे को अमेरिकी ओपन से बाहर होने के लिए बाध्य होना पड़ा था।
 
हाल में विश्व रैंकिंग के शीर्ष पर स्पेन के राफेल नडाल से पिछड़ने वाले मरे जून में स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका के खिलाफ फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पांच सेट में हार के बाद से चोट से परेशान हैं।
 
स्काटलैंड का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी जुलाई में विंबलडन में खेला लेकिन क्वार्टर फाइनल में अमेरिकार के सैम क्वैरी से हार गया।
 
तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘दुर्भाग्य से पिछले कुछ महीनों से कूल्हे की चोट से परेशान रहने के बाद मैं बीजिंग और शंघाई में आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा और पूरी संभावना है कि विएना और पेरिस में सत्र की अंतिम दो प्रतियोगिताओं में भी नहीं खेल पाऊं।’

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख