Hanuman Chalisa

अजय जयराम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (22:28 IST)
फुलर्टन। भारत के अजय जयराम ने कोरिया के हियो क्वांग ही को लगातार गेमों में 21-18, 21-12 से हराकर यूएस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
 
 
जयराम ने अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला 23 मिनट में जीत लिया। विश्व रैंकिंग में 134वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने 70वें नंबर के कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ इस जीत के साथ करियर रिकॉर्ड 1-1 कर लिया है। जयराम इस साल मार्च में न्यूजीलैंड ओपन में क्वांग से हारे थे।
 
भारतीय खिलाड़ी का सेमीफाइनल में 6ठी वरीयता प्राप्त हॉलैंड के मार्क कालजो से मुकाबला होगा। जयराम का 30वीं रैंकिंग के मार्क के खिलाफ 2-0 का करियर रिकॉर्ड है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख