sundarkand
✕

AIFF ने फीफा रेफरियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (16:27 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कोविड-19 महामारी के लिए लॉकडाउन के दौरान देश के अपने रेफरियों को तैयार रखने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की है।
 
इसमें कैटेगरी तीन और चार के कुल 60 रेफरी हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें 30-30 रेफरियों के दो ग्रुप में रखा गया है। उनकी दिन में तीन बार दो घंटे के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।
 
सुरेश श्रीनिवासन और भास्कर बैच ए के जबकि एंटनी डिसूजा और रिजवान उल हक बैच बी के प्रशिक्षक हैं। ये सभी पूर्व फीफा रेफरी हैं। इनके अलावा 50 पर्यवेक्षक और प्रशिक्षक भी आमंत्रित के तौर पर इन कक्षाओं का हिस्सा हैं।
 
एआईएफएफ के रेफरी निदेशक रविशंकर ने कहा, ‘कोरोना वायरस महामारी के कारण बाहरी गतिविधियां ठप्प हैं और इसलिए हमने रेफरियों के लिए कुछ नई योजनाएं बनाई। यह कोर्स उनमें सुधार करने की वर्तमान प्रक्रिया का ही हिस्सा है।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख