Hanuman Chalisa
✕

बिंद्रा ने आईओए के निलंबन का समर्थन किया, मंत्रालय के फैसले को सराहा

Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (14:36 IST)
नई दिल्ली। पूर्व ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को निलंबित करने के खेल मंत्रालय के फैसले का शनिवार को समर्थन किया और इसे 'अच्छा कदम' बताया।

 
आईओए ने 2 दागी प्रशासकों पूर्व अध्यक्षों सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था जिसके बाद खेल मंत्रालय ने यह कदम उठाया। इससे पहले आईओए के फैसले की कड़ी आलोचना हुई थी, क्योंकि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं। विजय गोयल की अगुआई वाले खेल मंत्रालय ने इसके बाद शुक्रवार को आईओए को निलंबित कर दिया।
 
बिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि ओलंपिक अभियान और विशेषकर भारत में अभियान को स्वायत्तता के पीछे नहीं छिपाया जा सकता। यह सुशासन और नैतिकता का समय है। भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने कहा कि भारतीय खेलों में बदलाव सिर्फ बहुमत से होगा। भारत में कानून जरूरी है। भारतीय खेलों और विजय गोयल का आईओए को निलंबित करने का अच्छा कदम।
 
खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाते हुए आईओए को तब तक निलंबित कर दिया, जब तक कि वे दागी कलमाड़ी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले को नहीं पलटते। सरकार ने यह कदम उस समय उठाया, जब आईओए ने समयसीमा के भीतर उसके कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख