• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

मैराथन की इनामी राशि चार गुना बढ़ी

हाफ मैराथन इनामी राशि गुना बढ़ी
दुनिया में सबसे अधिक पुरस्कार राशि वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन नौ नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें विश्व के चोटी के धावक भाग लेंगे।

दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों से गुजरने वाली यह मैराथन 21.097 किमी की होगी, जिसमें इस बार 30 हजार लोगों को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। पिछली बार यह संख्या 28500 थी। भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने इसकी घोषणा की।

इस प्रतिष्ठित मैराथन को अगले तीन साल के लिए एयरटेल के रूप में नया प्रायोजक मिला है, जिसने इस बार पुरस्कार राशि में चार गुना बढ़ोतरी करने का फैसला किया।

एयरटेल के मुख्य कार्यकारी मनोज कोहली के अनुसार इस बार 2 लाख 10 हजार डॉलर (लगभग 85 लाख रुपए) की पुरस्कार राशि रखी ई है, जबकि पिछले साल यह केवल 50 हजार डॉलर (लगभग 20 लाख रुपए) थी।

उन्होंने कहा कि इस बार महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं को 25 हजार डॉलर लगभग दस लाख रुपए जबकि भारत से दोनों वर्ग के विजेताओं को चार हजार डॉलर (लगभग एक लाख 60 हजार रुपए) दिए जाएँगे। इसके अलावा चोटी के दस स्थानों पर रहने वाले धावकों के लिए भी पुरस्कार की व्यवस्था की ई है।

इस बार मैराथन के लिए संगीत मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। मुख्य दौड़ के अलावा सीनियर सिटीजन्स रन व्हीलचेयर इवेंट और द ग्रेट दिल्ली रन भी हाफ मैराथन में आयोजित की जाएँगी।