• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मास्को (भाषा) , शुक्रवार, 5 सितम्बर 2008 (12:18 IST)

बेलारूस के दो खिलाड़ी डोपिंग के दोषी

बेलारूस दो खिलाड़ी डोपिंग दोषी ओलिम्पिक पदक विजेता वादिम देव्यातोव्सकी इवान तिखान
बेलारूस के ओलिम्पिक पदक विजेता वादिम देव्यातोव्सकी और इवान तिखान डोपिंग के दोषी पाए गए हैं। यह जानकारी रूसी एजेंसी ऑल स्पोर्ट ने दी है।

एजेंसी के अनुसार देव्यसातोव्सकी ने रजत और तिखान ने काँस्य पदक जीता था।

वाडा से जुड़े सूत्रों के अनुसार बीजिंग ओलिम्पिक में 17 अगस्त को लिए गए इन खिलाड़ियों नमूनों में टेस्टोटेरोन नामक प्रतिबंधित दवा के अंश पए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अगर इनके दूसरे नमूने भी पॉजिटिव पाए जाते हैं तो इन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।