Daily Horoscope
✕

हेनरी को हैंडबॉल मजाक पड़ा भारी

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 16 जून 2014 (15:56 IST)
FILE
रियो डि जेनेरियो। फ्रांस की विश्व चैंपियन टीम के स्ट्राइकर रहे थिएरी हेनरी बीबीसी स्टूडियो में भले ही बड़े सहज नजर आ रहे हों लेकिन हैंडबॉल की उनकी कुख्यात घटना पर आयरलैंड में लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

यह 36 वर्षीय खिलाड़ी अब भी आयरलैंड के लोगों की नजरों में खलनायक है, क्योंकि उनके हैंडबॉल की मदद से ही विलियम गैलास ने 2010 विश्व कप प्ले ऑफ में आयरलैंड के खिलाफ निर्णायक गोल दागा था।

आर्सेनल और बार्सिलोना के साथ सफल करियर बिताने वाले हेनरी ने इस हैंडबॉल के लिए कभी माफी नहीं मांगी और कई लोगों का मानना है कि फ्रांस का 2010 फाइनल्स के पहले दौर से ही शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर होना इस हार का बदला था।

इंग्लैंड और इटली के बीच शनिवार को ग्रुप डी मैच के मध्यांतर के दौरान यह घटना दोबारा सुर्खियों में आ गई, जब हेनरी ने इंग्लैंड के डिफेंडर ग्लेन जॉनसन का बचाव किया जिनके बारे में इटली के खिलाड़ियों का मानना था कि उन्होंने पेनल्टी क्षेत्र में गेंद को हाथ से छू दिया था। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई