Daily Horoscope
✕

25 अक्टूबर 2022 को होगा खण्डग्रास सूर्यग्रहण, क्या होगा राशियों पर प्रभाव

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (15:29 IST)
हिन्दू परम्परा में ग्रहण का महत्त्वपूर्ण स्थान है। जैसा आप सभी को विदित है ग्रहण दो प्रकार के होते हैं- सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण। सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण भी मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं- खग्रास और खण्डग्रास। जब ग्रहण पूर्णरूपेण दृश्यमान होता है तो उसे “खग्रास” एवं जब ग्रहण कुछ मात्रा में दृश्यमान होता है तब उसे “खण्डग्रास” कहा जाता है।
 
कार्तिक अमावस को होगा खण्डग्रास सूर्यग्रहण | khandgrass surya grahan 25 october 2022:
 
25 अक्टूबर 2022 कार्तिक मास की अमावस दिन मंगलवार को "खण्डग्रास" सूर्यग्रहण होगा। इस ग्रहण का स्पर्शकाल अपरान्ह 4 बजकर 31 मिनिट, मध्य 5 बजकर 14 मिनिट और मोक्ष सायंकाल 5 बजकर 57 मिनिट पर होगा।
 
सूतक | Surya grahan sutak kaal: इस खण्डग्रास सूर्य ग्रहण का सूतक प्रात: 4:31 से प्रभावी होगा।
सूर्य ग्रहण का क्या होगा राशियों पर प्रभाव | Surya grahan 2022 ka rashiyo par prabhav: इस खण्डग्रास सूर्यग्रहण का विभिन्न राशियों पर निम्न प्रभाव होगा। अशुभ राशि वाले जातक ग्रहण काल में जप-तप-दान-ध्यान कर इसके दुष्प्रभाव कम कर सकते हैं।
 
शुभफल- वृष, सिंह, धनु, मकर
मध्यम फल- मेष, मिथुन, कन्या, कुम्भ 
अशुभ फल- कर्क, तुला, वृश्चिक, मीन
 
सूर्य ग्रहण पर विशेष- यह खण्डग्रास सूर्यग्रहण भारत के असम, गुवाहाटी, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैण्ड, अरूणाचल प्रदेश में दृश्यमान नहीं होगा। अत: इन स्थानों पर ग्रहण का सूतक व यम-नियम मान्य नहीं होगें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

अगला लेख