ramcharitmanas
✕

उज्जैन सिंहस्थ के छठे पर्व स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Updated: रविवार, 15 मई 2016 (21:47 IST)
उज्जैन। महाकाल की नगरी के उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान रविवार को 6ठे पर्व स्नान पर शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 
वैशाख शुक्ल नवमी होने के साथ रविवार का दिन होने के कारण शिप्रा के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। रविवार के पर्व स्नान के लिए श्रद्धालुओं का शनिवार सुबह से ही यहां आना शुरू हो गया था। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के साथ सार्वजनिक स्थानों बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिखाई दिए।
 
मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, गऊ घाट, नरसिंह घाट, मंगलनाथ घाट, त्रिवेणी घाट आदि में श्रद्धा और विश्वास की डुबकी लगाई। 
 
आगामी समय में 17 मई को मोहिनी एकादशी, 19 मई को प्रदोष पर्व, 20 मई को नरसिंह जयंती के साथ ही 21 मई को सिंहस्थ के आखिरी दिन शाही स्नान पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिप्रा में डुबकी लगाएंगे।
 
उज्जैन में प्रत्येक 12 वर्षों के अंतराल के बाद सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। इस बार यह 22 अप्रैल को पहले शाही स्नान के साथ प्रारंभ हुआ। दूसरा शाही स्नान 9 मई को था। तीसरे और अंतिम शाही स्नान 21 मई के साथ ही सिंहस्थ का समापन हो जाएगा। (वार्ता)
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों में निहित ज्ञान का रहस्य– गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर

विजयादशमी 2026: दशहरा की 2 पौराणिक कथाएं जिनके कारण मनाया जाता है यह त्योहार

शारदीय नवरात्रि 2026: सप्तमी, अष्टमी और नवमी पूजा से पहले क्यों जरूरी है बिल्वपत्र निमंत्रण? जानें विधि

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख