dharma sangrah
✕

सिंहस्थ में आंधी-बारिश से गरीब साधुओं को हुआ ज्यादा नुकसान

Updated: गुरुवार, 5 मई 2016 (22:49 IST)
उज्जैन। महाकालेश्वर की नगरी में गुरुवार को आई तेज आंधी और बारिश ने सब कुछ अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि समय रहते प्रशासन ने व्यवस्थाओं को संभाल लिया, लेकिन फिर भी 8 लोगों की मौत हो गई। 
बारिश और आंधी में बड़े पंडालों को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मंगलनाथ, चिंतामण और अन्य क्षेत्रों में छोटे-छोटे तंबू बनाकर रह रहे साधु-महात्माओं को ज्यादा नुकसान हुआ है। तेज हवा से उनके तंबू गिर गए और उनके खेमे गीले हो गए। इस कारण उनका सामान भी गीला हो गया। 
 
ये वे साधु हैं, जिनके पास न तो खुद का पैसा है न ही सरकार की ओर से भी उन्हें खास मदद मिल पाई। उन इलाकों में शासन की ओर से भी ज्यादा खर्च नहीं किया गया। इसलिए वे अपने लिए पुख्ता व्यवस्था भी नहीं कर पाए, जैसी कि बड़नगर रोड स्थित बड़े-बड़े पंडालों में दिखाई देती है।
 
हालांकि प्रभारी मंत्री भूपेन्द्रसिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जिनके पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए सरकारी भवनों में रुकने की व्यवस्था की गई है। वे चाहे तो वहां ठहर सकते हैं।     

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

अगला लेख