Narak Chaturdashi
✕

आस्था से हारी आपदा, 15 लाख श्रद्धालु पहुंचे उज्‍जैन

Updated: रविवार, 8 मई 2016 (22:46 IST)
उज्‍जैन। आस्था के आगे आपदा भी हार मान रही है। 6 मई को तेज आंधी और बारिश ने भले ही 7 लोगों की जान ले ली और भले ही 40 से ज्यादा लोग तंबुओं के नीचे दबने से घायल हो गए हों लेकिन सोमवार को उज्जैन महाकुंभ में होने वाले शाही स्नान में आने वाले 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। यही तो आस्था की मिसाल है...महाकाल की नगरी में श्रद्धालुओं का मेला लगा हुआ है और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 
मौसम विभाग ने रविवार-सोमवार को वापस धूलभरी आंधी चलने और बारिश की आशंका जारी किए जाने के बावजूद यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखाई दी। सिंहस्‍थ महानगरी तो श्रद्धालुओं से अटी पड़ी है, लेकिन शहर के अन्‍य हिस्‍सों में भी भीड़ का सैलाब सा बना हुआ है। 
 
सिंहस्‍थ महाकुंभ का तीसरा रविवार सिंहस्‍थ की नगरी में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब लेकर आया कि पहले शाही स्नान और अमावस्‍या का पर्व स्‍नान भी फीका पड़ गया। पहली बार चक्रतीर्थ श्‍मशान के घाट पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने रविवार तड़के 5 बजे से डुबकी लगाई। 
 
इसी तरह लालपुल के घाटों पर भी पहली बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम कल शाम से ही शुरू हो गया था और नानाखेड़ा स्‍टेडियम की 7 बीघा की पार्किंग 200 बसों और 5 हजार कारों से फुल हो गई। लालपुल पर भी 200 कारें खड़ी होने से जाम लग गया। 100 जवान इस पुल का जाम हटवा रहे थे। रामघाट पर सर्वाधिक भीड़ थी और ये भीड़ छोटे पुल से नृसिंह घाट तक बनी रही। 
 
रविवार को इंदौर में भी बारिश हुई और लोगों ने देर रात उज्जैन जाने का फैसला किया। उज्जैन प्रशासन के लिए 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को संभालना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। बारिश ने उनकी इस चुनौती को कई गुना बढ़ा दिया है। 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

अगला लेख