Daily Horoscope
✕

सिंहस्थ में विदेशी श्रद्धालु का सामान भी चोरी

Updated: सोमवार, 25 अप्रैल 2016 (21:18 IST)
मध्यप्रदेश के उज्जैन में 22 अप्रैल से प्रारंभ हुए सिंहस्थ महाकुंभ मेला क्षेत्र में नकद, सोने चांदी के आभूषण, कैमरे और अन्य सामानों की चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहे है। अभी तक दो थाना क्षेत्रों में एक विदेशी पर्यटक के पांच लाख रूपए और एक कैमरा चोरी सहित चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
अखिल भारतीय अखाडा परिषद के महामंत्री हरि गिरि के अनुसार साधु संतों के सिंहस्थ मेला क्षेत्र के शिविर में पिछले पांच दिनों में रूपयों की चोरी और अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं हुई हैं। इससे वह परेशान और दु:खी हैं। हालांकि इन घटनाओं की पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई है। वहीं पीड़ित साधु संत अपना आपा खोते जा रहे हैं।
 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि महाकाल थाना क्षेत्र के महानिर्वाणी अखाड़े के शिविर में रविवार शाम रूस निवासी एंडी पिता ब्लादीमार (48) के पांच लाख रुपए और कैमरा अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए।
 
इसी थाना क्षेत्र में गुजरात के भावनगर के ग्राम बंडाल निवासी श्रीमहंत वासुदेव गिरि के सिंहस्थ मेला क्षेत्र के भूखी माता रोड दत्त अखाड़ा शिविर से कल ही नगदी और सोने की माला चोरी होने के सिलसिले में प्रकरण दर्ज किया गया है। 
 
महाकाल थाना क्षेत्र के भूखीमाता रोड पर स्थित बेतालेश्वर महादेव क्षेत्र से कल रात श्रीमहंत रजनीशानंद के शिविर से अज्ञात आरोपी 70 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए।
 
सूत्रों ने बताया कि चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के मंगलनाथ मंदिर घाट से कल दोपहर गुजरात के सूरत निवासी कैलाश अग्रवाल के 15 हजार रुपए नकद और अन्य सामान चोरी हो गए। यह पूरा सामान 25 हजार रूपयों का बताया गया है।
 
ये घटनाएं सुबह से रात्रि के मध्य हुई और सभी की महाकाल एवं चिमनगंज मंडी थाना में पुलिस ने प्रकरण दर्ज विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है कि इन सभी मामलों की विवेचना की जा रही है।
 
सिंहस्थ का आयोजन 21 मई तक चलेगा और इस दौरान पांच करोड़ लोगों के आने की संभावनाओं के मद्देनजर तैयारियां की गई हैं। राज्य सरकार ने साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए के कामकाज कराने का दावा किया है। 
 
इसके अलावा डेढ़ हजार करोड़ रुपए और व्यय होने की संभावना है। प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ का आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न कराना राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

सभी देखें

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि