Hanuman Chalisa

शाही स्नान पर क्षिप्रा में 'वॉटर एम्बुलेंस' होगी तैनात

Updated: रविवार, 1 मई 2016 (23:41 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में आगामी नौ मई को होने वाले शाही स्नान के दौरान नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) द्वारा नदी के प्रमुख रामघाट, भूखीमाता और मंगलनाथ के घाट पर वॉटर एम्बुलेंस को तैनात किया जाएगा। 
       
एनडीआरएफ के डॉ. अमितनंदन त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार की व्यवस्था कुंभ में पहली बार की गई है। इस वॉटर एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर, मास्क, मेडीसिन किट्स, स्ट्रेचर्स इत्यादि उपलब्ध रहेंगे। वॉटर एम्बुलेंस पर पैरामेडिकल की टीम रहेगी, एक डीप डाइवर भी रहेगा। 
 
तीनों घाटों पर वॉटर एम्बुलेंस तथा 45 लोगों की टीम तैनात रहेगी, जो आपात स्थिति में स्नानार्थियों का तुरंत प्राथमिक इलाज करेगी। गंभीर दुर्घटना की स्थिति में जल मार्ग से शीघ्र नजदीकी चिकित्सालय में मरीज को पहुंचाया जाएगा। 
 
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार की सात वॉटर एम्बुलेंस तैयार की गई हैं, जिसमें से उज्जैन में तीन, औंकारेश्वर में दो तथा दो रिजर्व रखी गई हैं। एनडीआरएफ की टीम द्वारा रामघाट पर पूर्वाभ्यास भी किया गया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

मां विंध्यवासिनी जयंती: श्रीकृष्ण की बहन कौन हैं? जानें देवी से जुड़ी 5 खास बातें

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन 08 अक्टूबर तक 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर; जानें राशिफल

03 September Birthday: आपको 03 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 सितंबर, 2026)

अगला लेख