kundali milan
✕

शिप्रा के 'नर्मदा जल' में डुबकी लगाएंगे लाखों श्रद्धालु

Updated: बुधवार, 20 अप्रैल 2016 (16:53 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 22 अप्रैल से शुरू होने वाले सिंहस्थ मेले में लाखों श्रद्धालु हालांकि अपनी धार्मिक आस्था के मुताबिक शिप्रा में स्नान करेंगे, लेकिन इस नदी में हकीकत में 'नर्मदा का जल' बह रहा होगा।
इसकी वजह यह है कि शिप्रा अपने उद्गम से ही सूख चुकी है और करीब 432 करोड़  रुपए की लागत वाली परियोजना के जरिए इस नदी को नर्मदा के जल से जीवित किया  गया है। प्रदेश सरकार के नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) ने दोनों नदियों  (नर्मदा-शिप्रा) को सिंहस्थ लिंक परियोजना के जरिए जोड़ा है।
 
एनवीडीए के संयुक्त निदेशक आदिल खान ने बुधवार को बताया कि सिंहस्थ मेले के  मद्देनजर हम इस परियोजना के चारों पंपिंग स्टेशनों को उनकी कुल 28,370 किलोवॉट की  पूरी क्षमता से चला रहे हैं।
 
फिलहाल शिप्रा में हर सेकंड 5,000 लीटर नर्मदा जल प्रवाहित किया जा रहा है। शिप्रा नदी  आमतौर पर गर्मियों में सूखकर नाले में तब्दील हो जाती है और इसका पानी आचमन के  लायक भी नहीं रह जाता है।
 
इसके मद्देनजर साधु-संतों ने प्रदेश सरकार से मांग की थी कि वह सिंहस्थ मेले के दौरान  शिप्रा में स्वच्छ जल छोड़कर इसे प्रवाहमान बनाए ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों  श्रद्धालु इसमें अच्छी तरह स्नान कर सकें।
 
खान ने कहा कि हमने इसकी पूरी व्यवस्था की है कि महीनेभर चलने वाले सिंहस्थ मेले  के दौरान शिप्रा में स्वच्छ जल की लगातार आपूर्ति होती रहेगी। नर्मदा-शिप्रा सिंहस्थ लिंक  परियोजना 25 फरवरी 2014 को लोकार्पित हुई थी, तब से लेकर अब तक इसके जरिए  शिप्रा में नर्मदा का तकरीबन 86.5 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा चुका है। 
 
खान ने बताया कि नर्मदा-शिप्रा सिंहस्थ लिंक परियोजना के तहत नर्मदा नदी की  ओंकारेश्वर सिंचाई परियोजना के खरगोन जिले स्थित सिसलिया तालाब से पानी लाकर इसे  शिप्रा के प्राचीन उद्गम स्थल पर छोड़ा जा रहा है। यह जगह इंदौर जिले के उज्जैनी गांव  की पहाड़ियों पर स्थित है हालांकि शिप्रा इस स्थल पर लुप्त नजर आती है।
 
उन्होंने बताया कि सिसलिया तालाब से उज्जैनी की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। यह  जगह सिसलिया तालाब से 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नर्मदा का जल उज्जैनी से  करीब 112 किलोमीटर की दूरी तय कर अपनी स्वाभाविक रवानी के साथ उज्जैन के  रामघाट पहुंच रहा है।
 
उज्जैन में 22 अप्रैल से 21 मई तक चलने वाले सिंहस्थ मेले में करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं  के उमड़ने की उम्मीद है। उज्जैन में वर्ष 2004 में लगे पिछले सिंहस्थ मेले के दौरान  गंभीर नदी पर बने बांध के पानी को शिप्रा में छोड़ा गया था। इसके साथ ही बड़े टैंकरों से  शिप्रा में पानी डाला गया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!