biodatamaker
✕

नागा बाबाओं के अजब-गजब रंग

Updated: बुधवार, 11 मई 2016 (11:51 IST)
सिंहस्थ में साधुओं का अजब-गजब रूप और रंग हैं, लेकिन उनमें भी नागा साधुओं की बात ही अलग है। नागा साधुओं में भी वे नागा अनोखे हैं जो निर्वस्त्र रहते हैं। उनके निर्वस्त्र रहने का अनोखा अंदाज सभी के लिए आश्चर्य और कुतूहल का विषय है। नागा साधुओं के नए-नए करतब और क्रिया-कलाप देखकर दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे आप।
नागा साधु अपने पूरे शरीर पर भभूत मले, निर्वस्त्र रहते हैं। उनकी बड़ी-बड़ी जटाएं भी आकर्षण का केंद्र रहती है। हाथों में चिमटा, चिलम, कमंडल लिए और गांजा या चरस का कश लगते हुए इन साधुओं को देखना अजीब लगता है। ये मस्तक पर आड़ा भभूत लगा तीनधारी तिलक लगारक धुनी रमाकर रहते हैं।
 
तरह-तरह की चिलम रखना और पीना तो प्रचलन में है ही लेकिन चश्मा पहनना, माला धारण करना और भभूत धारण करने में भी स्टाइल होती है। कोई कमर में चश्मा लटकाता है तो किसी ने अपनी जटाजूट में चश्मा खोस रखा है। हद तो तब हो गई जब कुछ साधुओं ने अपने मेनपार्ट को भी अब सजाना शुरू कर दिया है। इस बारे में कुछ लिखना असंगत होगा। वैष्णव साधु जहां सफाचट है वहीं शैव साधु जाटाजूट है। जटाएं भी इतनी लंबी की आप नापते ही रह जाएं।
 
देखें वीडियो...
 
इसके अलावा कोई नागा सालों से एक पैर पर खड़ा है तो किसी ने अपना एक हाथ बांधकर उपर कर रखा है। कोई पेड़ के नीचे धूनी रमाए बैठा है, कोई अपने साथ आए कुत्ते की सेवा में लगा है, तो कोई बाइक की सवारी कर रहा है। किसी ने हिरण को अपना शिष्य बना रखा है तो किसी का कोई शिष्य ही नहीं है।
 
नागा साधुओं की तो एक फौज है जिसमें हर नागा अलग रूप और रंग में नजर आ रहा है। कोई करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहा है तो कोई साधु तपस्वी है। कोई भूमि के अंदर गड़ा हुआ है तो किसी ने सिर पर आग रख ली है। हमने ऐसे ही कुछ साधुओं से बात की। किसी ने हमें दुत्कार कर भगा दिया तो किसी ने प्यार से बिठाकर हमें अपना राज बताया।
 
झूले वाले बाबा : ऐसे ही एक नागा साधु हमें मिले जो बचपन से ही झूला झूल रहे हैं। उनका कहना है कि जिंदगी एक झूला है। जिंदगी का मजा लो और झूलते रहो। उनसे जब हमने पूछा कि आप कब से इस तरह से झूल रहे हैं तो उनका कहना था बचपन से ही झूल रहा हूं। यही हमारी तपस्या है। बस झूला झूलते रहना।
 
ऐसे ही एक दूसरे साधु मिले जिन्होंने अपने लिंग के अग्र भाग में चांदी का कड़ा डाल रखा है और उस कड़े हो उन्होंने रस्सी से बांध रखा है। उनका कहना है कि ऐसा हमने इसलिए कर रखा है ताकि हमारी कामवासना हमेशा के लिए शांत हो जाए और हम साधनारत रहें। जब हमने इन बाबा से इनका नाम पूछा तो उन्होंने बताया बमचक नागा बाबा। इसके अलावा हम अन्य कई नागा बाबाओं से मिले जिन्हें देख और सुनकर अजीब-सा अहसास होता है। नागा बाबाओं से मिलते वक्त एक बात आपको ध्यान रखना जरूरी है कि उनसे आप विनम्रता से मिले अन्यथा उनके गुस्से का आपको सामना करना पड़ेगा।

कैमरामैन : धर्मेंद्र सांगले 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Surya Gochar 2026: सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

श्री कुबेर जी की आरती इमेज फॉर्मेट में: kuber devta ki aarti image

धनतेरस पर यह 5 चीजें लाएं, घर में आएंगी मां लक्ष्मी, हो जाएंगे मालामाल

Diwali 2026 Puja Samagri List: धनतेरस से भाई दूज तक, 5 दिनों की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट यहाँ देखें

Diwali 2026: दिवाली बोनस देने की परंपरा कैसे शुरू हुई? जानिए कब बना कर्मचारियों का कानूनी अधिकार

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

02 November Birthday: आपको 2 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख