Daily Horoscope
✕

गुरु हर राय जी की पुण्यतिथि, जानें 10 खास बातें...

Updated: सोमवार, 6 नवंबर 2023 (09:27 IST)
Guru Har Rai Ji: वर्ष 2023 में सिख धर्म के सातवें गुरु, गुरु हर राय सिंह जी की पुण्यतिथि 6 नवंबर को मनाई जा रही है। पंजाब में जन्मे गुरु हर राय जी गुरु हरगोविंद सिंह के पौत्र थे। तिथि के अनुसार उनकी पुण्यतिथि कार्तिक वदी नवमी को मनाई जाती है। वे सिख धर्म के महान आध्यात्मिक गुरु थे। 
 
उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर जानिए उनके बारे में 10 खास बातें- 
 
1. गुरु हर राय जी सिखों के सातवें महान आध्यात्मिक गुरु थे।
 
2. गुरु हर राय जी का जन्म पंजाब में हुआ था।
 
3. गुरु हर राय जी, बाबा गुरु दित्ता एवं माता निहाल कौर के पुत्र थे। 
 
4. सिखों के छठवें गुरु हरगोविंद सिंह जी को जब इस बात का आभास हो गया कि अब उनका अंतिम समय निकट आने वाला है तो उन्होंने अपने पौत्र को गद्दी सौंप दी यानी अपने पोते हर राय जी को 'सप्तम्‌ नानक' के रूप में घोषित किया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 14 वर्ष की थी।
 
5. गुरु हर राय जी का विवाह किशन कौर जी के साथ हुआ था।
 
6. गुरु हर राय जी के दो पुत्र थे। राम राय और हरकिशन सिंह जी (गुरु) थे।
 
7. गुरु हर राय सिंह जी शांत स्वभाव के थे, उनका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करता था। 
 
8. एक बार मुगल शासक औरंगजेब के भाई दारा शिकोह किसी अनजान बीमारी से ग्रस्त हुआ, तब गुरु हर राय जी ने उनकी मदद की और उसे मौत के मुंह से बचा लिया था। 
 
9. गुरु हर राय जी की मृत्यु सन् 1661 ई. में कीरतपुर साहिब में कार्तिक वदी नवमी को हुई थी। और वे ज्योति जोत में समा गए थे। 
 
10. गुरु हर राय जी आध्यात्मिक व राष्ट्रवादी महापुरुष होने के साथ एक कुशल योद्धा भी थे।

ALSO READ: मानवता की मिसाल थे डॉ. सैयदना साहब, जानें जीवन परिचय
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

भानु सप्तमी पर पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, सूर्य पूजा के साथ करें ये 3 उपाय

28 October Birthday: आपको 28 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देव उठनी एकादशी कब है, कब से प्रारंभ होंगे मांगलिक कार्य?

अगला लेख