Daily Horoscope
✕

श्रावण में इन 5 देवी-देवताओं की कृपा भी बरसती है भोलेनाथ के साथ

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (15:40 IST)
Shravan month 2022: श्रावण का माह बहुत खास माना गया है। पूरे माह व्रत रखने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस माह को शिवजी का माह माना गया है। इस माह में शिवजी के अलावा 5 अन्य देवी और देवताओं की पूजा का भी महत्व है। उनकी कृपा पाने के लिए उनकी पूजा जरूर करें।
 
 
1. माता गौरी : जिस तरह श्रावण माह में सोमवार का व्रत रखा जाता है उसी तरह मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है। मंगला गौरी माता पार्वती का महागौरी रूप है। माता की पूजा से दांपत्य जीवन सुखद रहता है।
 
2. हनुमान पूजा : मंगलवार हनुमानजी का दिन भी है। अत: श्रावण मास में मंगलवार को हनुमानजी की पूजा इसीलिए महत्वपूर्ण मानी गई है क्योंकि हनुमानजी रुद्रावतार है। अर्थात श्री हनुमान शिव के रुद्र अवतारों में से एक हैं। हनुमानजी की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं।
3. नाग देवता : श्रावण कृष्ण पंचमी को नाग मरुस्थले और शुक्ल पंचमी को नागपंचमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन अष्टनागों की पूजा के साथ ही मनसा देवी, आस्तिक मुनि, माता कद्रू और माता सुरसा की पूजा का भी खासा महत्व है।
 
4. कार्तिकेय और गणेश : श्रावण मास की षष्ठी तिथि में कार्तिकेय की पूजा का भी महत्व है। इस तिथि के देवता शिव और मां पार्वती के पुत्र कार्तिकेय हैं। उनकी पूजा करने से मनुष्‍य श्रेष्ठ मेधावी, रूपवान, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला बन जाता है। यह यशप्रदा अर्थात सिद्धि देने वाली तिथि है। इसी तरह चतुर्थी के दिन गणेशजी की पूजा भी करना चाहिए।
5. श्रीकृष्‍ण पूजा : श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी से भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तक श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है। मान्यता है कि भादौ की की कृष्‍ण अष्टमी के दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। पूरे माह श्रीकृष्‍ण की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रीकृष्‍ण के साथ ही माता यशोदा, श्रीविष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा भी करना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

सभी देखें

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

धनतेरस पर इन चीजों की है सबसे ज्यादा मांग, बर्तन-सोने के साथ छाए ये नए ट्रेंड्स, जानें क्या खरीद रहे हैं लोग?

अगला लेख