1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. ujjain-mahakal-sawari-2026-complete-schedule-shravan-shiv-puja-dates

उज्जैन महाकाल सवारी 2026: जानिए सभी तिथियां, श्रावण में कब-कब होंगे प्रमुख शिव उत्सव

mahakal sawari: shiv puja date in shravan maas
30 जुलाई 2026 से श्रावण मास प्रारंभ हो गया है जो 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। इस बीच सावन माह के 4 सोमवार को प्रमुख तिथियों पर भगवान शिव की पूजा होगी और शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा। इसी दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से महाकाल बाबा की सवारी निकलेगी। श्रावण मास के बाद अगले 2 सोमवार को भी महाकाल बाबा की सवारी निकलेगी। चलिए जानते हैं सभी की प्रमुख तिथियां।
 

शिव पुराण (रुद्र संहिता) में उल्लेख है-

"श्रावणे मासि रुद्रस्य पूजया सर्वदोषहृत्।
अकालमृत्युशमनं ग्रहपीड़ा विनश्यति॥"
भावार्थ: श्रावण मास में भगवान रुद्र (शिव) की पूजा एवं रुद्राभिषेक करने से समस्त दोषों का नाश होता है, अकाल मृत्यु।
 

2026 महाकाल सवारी की पूरी तिथियां

03 अगस्त 2026: प्रथम सवारी (सावन का पहला सोमवार)
10 अगस्त 2026: द्वितीय सवारी (सावन का दूसरा सोमवार)
17 अगस्त 2026: तृतीय सवारी (सावन का तीसरा सोमवार)
24 अगस्त 2026: चतुर्थ सवारी (सावन का चौथा सोमवार)
31 अगस्त 2026: पंचम सवारी (भाद्रपद प्रथम सोमवार)
07 सितंबर 2026: अंतिम शाही सवारी (राजसी सवारी)
पहली सवारी: 3 अगस्त 2026 को बाबा महाकाल 'चंद्रमौलेश्वर' रूप में पालकी में विराजमान होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
शाही सवारी: 7 सितंबर 2026 को निकलने वाली अंतिम शाही सवारी अत्यंत भव्य होगी, जिसमें बाबा महाकाल का होलकर, मनमहेश, उमा-महेश और अन्य स्वरूपों में विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

श्रावण मास में शिवपूजा के लिए प्रमुख तिथियां

03 अगस्त 2026: सावन का पहला सोमवार, मौना जयंती, नाग मरुस्थले।
10 अगस्त 2026: सावन का दूसरा सोमवार, सोम प्रदोष
11 अगस्त 2026: मंगला गौरी व्रत, शिव चतुर्दशी, शिवरात्रि
12 अगस्त 2026: हरेली, हरियाली अमावस्या, पूर्ण सूर्य ग्रहण
15 अगस्त 2025: हरियाली तीज
17 अगस्त 2026: सावन का तीसरा सोमवार, नागपंचमी
24 अगस्त 2026: सावन का चौथा सोमवार
25 अगस्त 2026: भौम प्रदोष
27 अगस्त 2026: श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन 
अगला लेख
सूर्य का अश्लेषा में प्रवेश, 3 से 17 अगस्त तक 5 राशियों के लिए 'टफ टाइम', रहें सावधान