Daily Horoscope
✕

22 जुलाई से श्रावण मास, शिवलिंग की पूजा करते समय बोलें ये खास मंत्र

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (10:38 IST)
Highlights 
 
* पहला श्रावण सोमवार 22 जुलाई  को।  
* शिव जी को बिल्वपत्र चढ़ाते समय कौनसा मंत्र बोलें। 
* अपार धन चाहिए तो इस मंत्र से करें शिव पूजन। 

ALSO READ: प्रथम श्रावण सोमवार का व्रत किस तारीख को है, जानें व्रत एवं पूजा विधि
 
Shravan Special : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 22 जुलाई से शिव पूजन का सबसे खास महीना श्रावण मास का शुभारंभ हो रहा हैं और इसी दिन पहला श्रावण सोमवार व्रत भी किया जाएगा। 
 
धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण मास में शिव जी की आराधना करते समय उन्हें विशेष कर श्रावण सोमवार के दिन बिल्व पत्र यानि बेल पत्र चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि, धन और शांति आती है। इस दिन शिव जी को बिल्व पत्र चढ़ाने का विशेष महत्व हैं, क्योंकि बिल्व पत्र को शिव जी के तीनों नेत्रों का प्रतीक माना जाता है। उनके यह तीन नेत्र भूत, भविष्य और वर्तमान देखते हैं। अतः श्रावण मास में शिव जी की आराधना करते समय पूरे महीने या विशेष कर श्रावण सोमवार के दिन बिल्व पत्र/बेल पत्र चढ़ाना चाहिए।
 
कब तोड़े बिल्वपत्र : मान्यता अनुसार बिल्व पत्र तोड़ते समय इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी, अमावस्या और किसी भी माह की संक्राति पर कभी भी बिल्वपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। 

ALSO READ: प्रारंभ होने वाला है सावन मास, करें इस तरह शिव पूजा की तैयारी
 
बिल्वपत्र चढ़ाने का मंत्र : Mantra for offering Bilva leaves
 
नमो बिल्ल्मिने च कवचिने च नमो वर्म्मिणे च वरूथिने च
नमः श्रुताय च श्रुतसेनाय च नमो दुन्दुब्भ्याय चा हनन्न्याय च नमो घृश्णवे॥
दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनम्‌ पापनाशनम्‌। अघोर पाप संहारं बिल्व पत्रं शिवार्पणम्‌॥
त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रिधायुधम्‌। त्रिजन्मपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्‌॥
अखण्डै बिल्वपत्रैश्च पूजये शिव शंकरम्‌। कोटिकन्या महादानं बिल्व पत्रं शिवार्पणम्‌॥
गृहाण बिल्व पत्राणि सपुश्पाणि महेश्वर। सुगन्धीनि भवानीश शिवत्वंकुसुम प्रिय। 
 
अतः आप भी यदि श्रावण में भगवान भोलेनाथ को बिल्वपत्र पर अर्पित करने की सोच रहे हैं तो उपरोक्त मंत्र बोलते हुए शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाएं। जिससे कि भगवान शिव प्रसन्न आप पर हो तथा इसे चढ़ाने से होने वाले पूरे लाभ आपको प्राप्त हो और जीवन में शुभ चमत्कारिक परिणाम मिलें। इस तरह मंत्र-पूजन से घर में सुख-समृद्धि, शांति और अपार धन की प्राप्ति होती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
ALSO READ: मंगल का होगा वृषभ राशि में गोचर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

श्री कुबेर जी की आरती इमेज फॉर्मेट में: kuber devta ki aarti image

धनतेरस पर यह 5 चीजें लाएं, घर में आएंगी मां लक्ष्मी, हो जाएंगे मालामाल

Diwali 2026 Puja Samagri List: धनतेरस से भाई दूज तक, 5 दिनों की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट यहाँ देखें

Diwali 2026: दिवाली बोनस देने की परंपरा कैसे शुरू हुई? जानिए कब बना कर्मचारियों का कानूनी अधिकार

सभी देखें

भविष्‍य मालिका की भविष्यवाणी: बर्बादी की ओर बढ़ रहा है ये 4 देश? 5 बड़ी घटनाओं से मचेगी उथल-पुथल

Budh Nakshatra Gochar 2026: दिवाली से पहले बुध का बड़ा बदलाव, 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में बुध का गोचर, 3 नवंबर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

02 November Birthday: आपको 2 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 02 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख