ramcharitmanas

2 अगस्त 2021 : सावन का दूसरा सोमवार आया है कौन से विशेष योग में, आइए जानते हैं

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (06:52 IST)
पंचांग के अनुसार सावन का दूसरा सोमवार 02 अगस्त 2021 को है। इस दिन तिथि नवमी और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। सोमवार को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा, जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है। राहु और चंद्रमा से इस दिन ग्रहण योग का निर्माण होगा।
 
02 अगस्त को श्रावण यानि सावन मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। हिंदू धर्म में नवमी की तिथि का विशेष महत्व माना गया है।सावन का दूसरा सोमवार नवमी की तिथि पर है। इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष पुण्य प्राप्त होगा। मान्यता है नवमी की तिथि में पूजा और शुभ कार्य का फल अक्षय होता है।
 
बुधादित्य योग
सावन के दूसरे सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में तीसरा नक्षत्र माना गया है। इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य और राशि के स्वामी शुक्र है। 02 अगस्त को सूर्य कर्क राशि में बुध ग्रह के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। वहीं शुक्र सिंह राशि में मंगल के साथ युति बना रहे हैं। इस नक्षत्र का नाम भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय से जुड़ा है। भगवान कर्तिकेय देवताओं के सेनापति माने जाते हैं। सावन के दूसरे सोमवार को कार्तिकेय का पूजन भी करें।
 
भगवान शिव का अभिषेक करें
सावन सोमवार में भगवान शिव का गंगा जल के साथ अभिषेक करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, बेलपत्र धतूरा या आक के फूल चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ही घी, शक्कर गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके उपरांत धूप-दीप से आरती करें।

कृत्तिका नक्षत्र में सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और खास संयोग

ALSO READ: श्रावण मास का दूसरा सोमवार क्यों है खास, क्या जानते हैं आप?


Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Rakhi mithai: रक्षाबंधन स्पेशल फूड: इस राखी भाई को खिलाएं ये खास 5 मिठाइयां

रक्षाबंधन 2026: भाई की कलाई पर सजाएं उसकी राशि के अनुसार लकी राखी

बुध का नक्षत्र परिवर्तन: शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन राशियों पर बरसेगा पैसा! पढ़ें राशिफल

Varalakshmi Vrat: वरलक्ष्मी व्रत की पूजा सामग्री और पूजा विधि

Varalakshmi Vrat katha: वरलक्ष्मी व्रत की पौराणिक कथा

अगला लेख