sundarkand
✕

श्रावण में हर सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं शिवामूठ

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2015 (14:33 IST)
* श्रावण सोमवार को शिवजी को चढ़ाएं यह चीजें...  
* संपन्नता के लिए शिवजी को श्रावण सोमवार को चढ़ाएं यह चीजें... 




 
भारत में शिव संबंधी अनेक पर्व तथा उत्सव मनाए जाते हैं। उनमें श्रावण मास भी अपना विशेष महत्व रखता है। संपूर्ण महीने में चार सोमवार, एक प्रदोष तथा एक शिवरात्रि, ये योग एकसाथ श्रावण महीने में मिलते हैं। इसलिए श्रावण का महीना अधिक फल देने वाला होता है। 
 
इस मास के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर शिवामूठ चढ़ाई जाती है। वह क्रमशः इस प्रकार है : 
 
 
आगे पढ़ें श्रावण मास के 4 सोमवार को क्या-क्या चढ़ाएं शिवलिंग पर... 
 
 


 


*  प्रथम सोमवार को- कच्चे चावल एक मुट्ठी चढ़ाई जाती है। 
 
 


 


*  दूसरे सोमवार को- सफेद तिल्ली एक मुट्ठी चढ़ाई जाती है। 
 
 


 


*  तीसरे सोमवार को- खड़े मूंग एक मुट्ठी चढ़ाई जाती है। 
 
 


 


*  चौथे सोमवार को- जौ एक मुट्ठी चढ़ाई जाती है। 
 
 


 


*  यदि पांचवां सोमवार आए तो एक मुट्ठी सत्तू चढ़ाया जाता है।  
 
 
इसके अलावा श्रावण में शिव की पूजा में बिल्वपत्र अधिक महत्व रखता है। शिव द्वारा विषपान करने के कारण शिव के मस्तक पर जल की धारा से जलाभिषेक शिव भक्तों द्वारा किया जाता है। शिव भोलेनाथ ने गंगा को शिरोधार्य किया है। 
 
शिव का ग्यारहवां अवतार हनुमान के रूप में हुआ है। 
 
संपूर्ण श्रावण मास में शिव भक्तों द्वारा शिवपुराण, शिवलीलामृत, शिव कवच, शिव चालीसा, शिव पंचाक्षर मंत्र, शिव पंचाक्षर स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र का पाठ एवं जाप किया जाता है। श्रावण मास में इसके करने से अधिक फल प्राप्त होता है।   

- पं. जीएम हिंगे 

 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा जानें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

शारदीय नवरात्रि: व्रत पारण की तिथियाँ एवं सही नियम

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

विजयादशमी 2026: दशहरा पर दशहरी देने की परंपरा क्या है, जानिए इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व