ramcharitmanas

25 जुलाई 2021 से प्रारंभ हो रहा है श्रावण मास, जानिए पूजा का मुहूर्त

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (20:26 IST)
उत्तर भारतीय राज्य पूर्णिमांत कैलेंडर का पालन करते हैं, जिसमें सावन का महीना अमंता कैलेंडर से पंद्रह दिन पहले शुरू होता है। श्रावण मास यानी सावन का महीना पंचांग के अनुसार 25 जुलाई, रविवार से शुरू हो रहा है और 22 अगस्त 2021 को समाप्त होगा। आओ जानते हैं 25 जुलाई को शिवपूजा का कौनसा मुहूर्त शुभ रहेगा।
 
 
1. 25 जुलाई 2021 रविवार को श्रावण माह कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा रहेगी। प्रात: 05:58 पर सूर्योदय होगा 05:51 के बाद द्वितीया प्रारंभ हो जाएगी। शाम 7:08 पर सूर्योस्त हो जाएगा।

ALSO READ: 25 जुलाई 2021, रविवार के शुभ मुहूर्त
 
2. कर्क राशि में नक्षत्र श्रवण रहेगा, सूर्य भी कर्क में रहेगा और मकर राशि में चंद्र रहेगा प्रात: 10 बजकर 49 मिनट तक इसके बाद कुंभ में चला जाएगा। श्रवण नक्षत्र 11:18 तक रहेगा और उसके बाद धनिष्ठा लगेगा जो अगले दिन प्रात: 10:26 तक रहेगा।

 
3. इन दिन धृति योग 8:59 तक रहेगा।
 
4. आयुश्यमान योग 25 जुलाई प्रात: 3:15 से 26 जुलाई 12:43am तक रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग लगेगा। 
 
5. राहु काल शाम 4:30 से शाम 6 तक रहेगा। इसमें कोई पूजा पाठ नहीं करते हैं।
 
6. पूजा के शुभ मुहर्त :
 
अभिजीत मुहूर्त:- 12:07 PM – 12:59 PM
अमृत काल:- 12:24 AM – 01:57 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 AM – 05:10 AM
द्विपुष्कर योग 11:18 से प्रारंभ होगा जो अगले दिन प्रात: 4:4 तक रहेगा।
शुभ समय- 9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32
 
7. पूजा का चौघड़िया: 
 
* प्रात: 9 बजे से 10: 30 तक लाभ, उसके बाद अमृत 12 बजे तक रहेगा।
* दोपहर 1:30 से 3 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। 
* फिर शाम में 6 बजे से 7:30 तक शुभ रहेगा। उसके बाद रात 8 बजे तक अमृत रहेगा।

नोट: स्थानीय सूर्योदय के अनुसार समय में कुछ सेकंड की घट-बढ़ रहती है। उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरे सोमवार को करें ये आसान उपाय, श्रावण के 12वें दिन इस मंत्र से प्रसन्न होंगे शिवजी और चंद्रदेव

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष का महासंयोग: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और विशेष उपाय

अगला लेख