suvichar

श्रावण मास 2019 : विशेष शिवलिंग पूजन से होगी 30 मनोकामना पूरी, यह जानकारी है जरूरी

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (16:51 IST)
भगवान शंकर का अभिषेक करने से वे प्रसन्न रहते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। अभिषेक जल से या दूध से किया जाता है। श्रावण मास में तो भोलेनाथ के अभिषेक से अभिष्ट फल की प्राप्ति होती है। विभिन्न प्रकार के शिवलिंग का अभिषेक करने से अलग-अलग 30 मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 
 
विशेष सामग्रियों से बने शिवलिंग और उनके अभिषेक से मिलने वाले शुभ फल
 
1. पारद शिवलिंग : पारद शिवलिंग सर्वोत्तम होता है। घर और दुकान में रखकर पूजा करने से व्यापार बढ़ने के साथ ही सौभाग्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
 
2. स्वर्ण निर्मित शिवलिंग : सुख-समृद्धि के साथ ही स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
 
3. मिश्री से बने शिवलिंग : रोगों का नाश होता है। 
 
4. मोती से निर्मित शिवलिंग : स्त्री के सौभाग्य में वृद्धि होती है।
 
5. हीरा निर्मित शिवलिंग : दीर्घायु प्राप्त होती है।
 
6. पुखराज के शिवलिंग : धन-धान्य मिलता है।
 
7 . नीलम के शिवलिंग : सम्मान की प्राप्ति होती है।
 
8. स्फटिक के शिवलिंग : मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
 
9. लहसुनिया का शिवलिंग : शत्रुओं पर विजय मिलती है।
 
10. चांदी से निर्मित शिवलिंग : धन-धान्य की प्राप्ति होती है और पितरों को मुक्ति मिलती है।
 
11. तांबे का शिवलिंग : लंबी आयु की प्राप्ति होती है।
 
12. पीतल का शिवलिंग : समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
 
13. कांसे का शिवलिंग : यश मिलता है।
 
14. लोहे का शिवलिंग : शत्रुओं का नाश होता है।
 
15. बांस का शिवलिंग : बांस के अंकुर को शिवलिंग के आकार में काटकर पूजा करने से वंश में वृद्धि होती है।
 
16.मिर्च, पीपल के चूर्ण, सोंठ और नमक से बना शिवलिंग : इनकी पूजा वशीकरण आदि के लिए की जाती है। 
 
17. फूलों से बना शिवलिंग : भूमि और भवन की प्राप्ति होती है।
 
18. फल के शिवलिंग : फल की शिवलिंग के समान पूजा करने से उत्पादन में वृद्धि होती है।
 
19. आटे से बना शिवलिंग : जौ, गेंहूं और चावल के आटे को समान भाग में मिलाकर बने शिवलिंग के पूजन से सुख-समृद्धि और संतान की प्राप्ति के साथ ही रोग से भी बचाव होता है। 
 
20. उड़द के आटे से बना शिवलिंग : सुंदर पत्नी मिलती है।
 
21. मक्खन से बना शिवलिंग : समस्त सुख की प्राप्ति होती है।
 
22. गुड़ का शिवलिंग : प्रेम और सौभाग्य में वृद्धि 
 
23. अन्न के शिवलिंग :  शिवलिंग पर अन्न चिपकाकर पूजा करने से उपज बढ़ती है और अन्न की प्राप्ति होती है।
 
24. भस्म से बना शिवलिंग : अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होती है।
 
25. दही से बना शिवलिंग : दही को निचोड़कर बनाए गए शिवलिंग के पूजन से सुख-संपत्ति और धन की प्राप्ति होती है।
 
26. आंवले का शिवलिंग : इस शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करने से मोक्ष मिलता है। 
 
27. कपूर का शिवलिंग : आध्यात्मिक उन्नति होती है।
 
28. दुर्वा का शिवलिंग : अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
 
29. पीपल की लकड़ी से बना शिवलिंग : दरिद्रता से मुक्ति मिलती है।
 
30. मिट्टी का शिवलिंग : विषैले जंतुओं से बचाव होता है।

ALSO READ: श्रावण 2019 विशेष : 10 मनोकामना, 10 द्रव्य, 10 सरल अभिषेक

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शुक्र का स्वाती नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 सितंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख