biodatamaker

सावन मास में राशि अनुसार शिवजी को चढ़ाएं सामग्री, चमक जाएगी किस्मत, बदल जाएगी जिंदगी

Updated: शनिवार, 16 जुलाई 2022 (17:43 IST)
Sawan 2022: हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना श्रावण 14 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 11 अगस्त तक रहेगा। आओ ज्योतिष मान्यता के अनुसार जानते हैं कि इस माह में राशि अनुसार शिवजी को कौनसा प्रसाद, फूल या अन्य सामग्री अर्पित कर सकते हैं जिससे वे प्रसन्न होकर कृपा बरसाएं।
 
मेष राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में गुड़ अर्पित करना चाहिए और साथ ही लाल चंदन एवं लाल रंग के फूल चढ़ाना चाहिए।
 
वृष राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में सफेद मिठाई अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही चमेली का फूल चढ़ाना चाहिए।
 
मिथुन राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में इमरती अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही धतूरा, भांग चढ़ाना चाहिए।
 
कर्क राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में पांच प्रकार के सूखे मेवे अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करें।
 
सिंह राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में शिव को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही कनेर के लाल रंग फूल चढ़ाना चाहिए।
Shivling
कन्या राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में  भगवान शंकर को मालपुए चढ़ाएं। इसके साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का श्रृंगार चढ़ाना चाहिए।
 
तुला राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में दूध मिश्री का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही मिश्री मिले दूध से अभिषेक करें।
 
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में बूंदी के लड्डू का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाएं।
 
धनु राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में केसरयुक्त पेड़े या खीर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही पीले फूल चढ़ाएं।
 
मकर राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में खोपरापाक अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही धतूरा, फूल, भांग एवं अष्टगंध अर्पित करें।
 
कुंभ राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में गुलगुले पूरी का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही गन्ने के रस से अभिषेक करें।
 
मीन राशि : इस राशि के जातकों को प्रसाद के रूप में ड्रायफ्रूट मिश्रित हलवे का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही पंचामृत, दही, दूध व पीले फूल चढ़ाएं।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

शुक्र और शनि का समसप्तक योग, 4 राशियों के लिए धन का योग, पलट जााएगी किस्मत

Fourth Sawan Somwar: सिर्फ जल चढ़ाना काफी नहीं, चौथे सावन सोमवार पर करें ये 5 महाउपाय

अगला लेख