biodatamaker

सावन का तीसरा सोमवार आज, 6 चीजें करें दान, 7 वस्तुएं करें अर्पित

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2023 (15:19 IST)
आज सावन मास का तीसरा और अधिकमास का पहला सोमवार है। इस दिन शाम को शिवजी की विशेष पूजा होगा और भक्तजन दान पुण्य करेंगे। यदि आप भी दान पुण्‍य करना चाहते हैं तो पहले शिवजी को अर्पित करें 7 वस्तुएं और फिर करें 6 चीजों का दान। इस कार्य से जहां शिवजी प्रसन्न होंगे वहीं आपके सभी तरह के बंधन कट जाएंगे और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। 
 
1. सफेद वस्त्र : सोमवार को सफेद चीचों का दान करना शुभ होता है। इसलिए सबसे पहले किसी गरीब को सफेद कुर्ता, पायजामा या सफेद शाल दान करें। इससे शिवजी के साथ ही चंद्रदेव की कृपा भी प्राप्त होगी।
 
2. दूध का दान : इस दिन गरीबों को दूध का दान दें। यह बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। इससे जीवन में शुभता आती है। आप चाहें तो एक थाली में शिवलिंग रखें और दूध से उसका अभिषेक करके उस दूध को गरीबों को दान कर सकते हैं बशर्ते की उस दूध में और कुछ न मिला हो।
 
3. चांदी का दान : चांदी का दान देने भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपकी क्षमता है तो यथाशक्ति चांदी का दान कर सकते हैं। इससे चंद्रदोष भी दूर होता है और आर्थिक समस्या का भी समाधान होता है। 
 
4. चावल का दान : सोमवार के दिन आप चाहें तो खीर बनाकर गरीब कन्याओं को भोज भी करा सकते हैं। यह चावल का दान हो जाएगा। इससे जीवन में सफलता बंद मार्ग खञल जाते हैं।
 
5. सपेद मिठाई करें दान : आप चाहे तो सफेद रंग की मिठाई भी मंदिर में जाकर दान कर सकते हैं या गरीबों को बच्चों को मिठाई और फल खिलाएं। इससे शिवजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप चाहें तो सफेद फल, अनाज आदि भी दान कर सकते हैं। 
 
6. रुद्राक्ष का दान : कई लोग हैं जो सावन सोमवार के दिन रुद्राक्ष का दान दान करते हैं क्योंकि ऐसा करने से सभी तरह के शारीरिक और मानसिक कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इससे रुद्रदेव की कृपा भी प्राप्त होती है।
 
शिवजी को अर्पित करें 7 वस्तुएं:- 
1. मिश्री
2. दूध
3. दही
4. शहद
5. बिल्वपत्र
6. चमेली
7, आंकड़े के फूल और धतूरा

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

04 September Birthday: आपको 04 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 सितंबर, 2026)

कब है संतान सप्तमी, कैसे करते हैं व्रत और पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, आरती और अचूक उपाय

अगला लेख