ramcharitmanas
✕

सावन महीने का दूसरा सोमवार क्यों है खास, जानिए

Updated: सोमवार, 13 जुलाई 2020 (08:01 IST)
सावन महीने में सोमवार दिन का काफी महत्व है। अधिकतर लोग इसी दिन उपवास रखकर शिव मंदिर जाकर शिवजी की आराधना करते हैं। सावन महीने का पहला सोमवार 06 जुलाई 2020 को था और अब सावन महीने का दूसरा सोमवार 13 जुलाई को है। आओ जानते हैं इस सोमवार क्या करना चाहिए।
 
 
खासियत : दूसरा सोमवार पंचक और रेवती नक्षत्र में अष्टमी तिथि को रहेगा। सोमवार के देवता चंद्र, रेवती नक्षत्र के देवता पूषा और अष्टमी तिथि के देवता भगवान रुद्र हैं। रुद्र भी भगवान शिव का ही एक रूप है। अत: इस तिथि में वृषभ से सुशोभित भगवान सदाशिव का पूजन करने से सारे कष्‍ट और रोग दूर होते हैं। पिछले सोमवार की तिथि के देवता अग्नि और नक्षत्र उत्तराषाड़ के देव विश्वेदेव थे। रेवती नक्षत्र के देवता पूषन देव का पूजन करने से वे सभी तरह की शत्रु, घटना, दुर्घटना और बीमारियों से लोगों को बचाते हैं। वह देने वाले देवता भी हैं जो हमारे जीवन में धन, स्वास्थ और समृद्धि देते हैं।
 
कब-कब पड़ रहे हैं सावन के सोमवार
- सावन का पहला सोमवार 06 जुलाई 2020 जो बीत चुका है.
- सावन का दूसरा सोमवार 13 जुलाई 2020
- सावन का तीसरा सोमवार 20 जुलाई 2020
- सावन का चौथा सोमवार 27 जुलाई 2020
- सावन का पांचवा सोमवार 03 अगस्त 2020
 
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख