dharma sangrah
✕

25 जुलाई को सावन सोमवार और शिव प्रदोष का शुभ संयोग, जानिए क्या करें इस दिन

Updated: शनिवार, 23 जुलाई 2022 (12:13 IST)
Sawan ka dusra somvar 2022: सावन के सोमवार का व्रत तो सभी रखते हैं लेकिन प्रदोष व्रत कम लोग ही रखते हैं। 25 जुलाई को श्रावण मास का दूसरा सोमवार है और साथ ही इस दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा। प्रदोष व्रत भी शिवजी को समर्पित है। यह शुभ संयोग बहुत दुर्लभ है। ऐसे में जानिए कि इस दिन क्या खास काम कर सकते हैं।
 
 
सावन का दूसरा सोमवार के योग- Sawan Second Monday 2022 Shubha yoga :
 
-तिथि इस दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि यानी प्रदोष व्रत रहेगा और इसी दिन कामिका एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। द्वादशी शाम 04:15 तक रहेगी और उसके बाद त्रयोदशी प्रारंभ हो जाएगी।
 
-अभिजीत मुहूर्त:सुबह 11:38 से 12:31 PM
-सर्वार्थ सिद्धि योग : प्रात: 05:22 से रात्रि 01:06 तक।
-अमृत सिद्धि योग : प्रात: 05:22 से रात्रि 01:06 तक।
क्या करें : 
1. सर्वार्थ सिद्धि योग में कोई भी शुभ कार्य करेंगे तो आपको उसका शुभ फल प्राप्त होगा। शिवजी की पूजा करेंगे तो उनकी कृपा प्राप्त होगी। इस योग में मंत्र सिद्ध हो जाते हैं। 
 
2. अमृत सिद्धि योग में गंगा स्नान, शिवजी और विष्णुजी की पूजा बहुत ही फलदायी रहती है। जातक अकाल मृत्यु से बच जाता है। साथ ही इस योग में दान पुण्‍य के कार्य करने का अक्षय फल प्राप्त होता है। 
 
3. इस दूसरे सोमवा रको विधिवत व्रत रखकार भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी और सुख समृद्धि बढ़ेगी।
 
4. इस दिन व्रत रखकर एक समय ही भोजन करें। यदि पूर्णोपवस रख सके तो बेहतर है। दिनभर व्रत रखकर केवल एक ही बार नमकरहित भोजन ग्रहण करें। व्रत के दौरान फल का प्रयोग कर सकते हैं।
 
5. श्रावण में सफेद पुष्प, सफेद चंदन, अक्षत, पंचामृत, सुपारी, फल, गंगा जल अथवा सादे पानी से भगवान शिव-पार्वती का पूजन करें तथा पूजन के समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप निरंतर करते रहे।
 
6. इन दिनों शिव के मंत्रों, चालीसा, आरती, स्तुति, कथा आदि का अधिक से अधिक वाचन करें अथवा सुनें।
 
7. गरीबों को भोजन कराएं। यथाशक्ति दान करें।
 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

सभी देखें

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख