sundarkand

पवित्र श्रावण मास शुरू, हर दिन ऐसे करें पूजन तो असाध्य बीमारियों का भी होगा अंत

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (14:16 IST)
28 जुलाई 2018 से पवित्र श्रावण मास की शुरुआत हो गई है। इस पूरे माह शिव जी को विभिन्न तरीकों से प्रसन्न करने के प्रयास किए जाते हैं। आइए जानते हैं सावन मास में शिव आराधना के कुछ सरल उपाय... 
 
यदि किसी जातक को या परिवार में किसी सदस्य को असाध्य बीमारी हो गई हो तो उसे चाहिए कि सावन में किसी सोमवार को पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें। 
 
अभिषेक करते समय 'ॐ जूं स:' मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें और प्रत्येक सोमवार रात में 9.15 बजे के बाद गाय के सवा पाव कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का संकल्प लें। 
 
इस उपाय से बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है। इसके अलावा हनुमानजी, शिवजी के अवतार माने गए हैं। श्रावण शिवजी की पूजा का माह है और इस महीने में हनुमानजी के उपाय भी विशेष रूप से किए जा सकते हैं। 
 
शिवपुराण के अनुसार शिवजी और उनके अवतारों की पूजा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। इसके अलावा 11 हजार, 21 हजार या 1.25 लाख बार महामृत्युंजय का पाठ करने या किसी योग्य ब्राह्मण को संकल्प देने से भी अत्यधिक लाभ मिलता है। 

ALSO READ: क्या मिलता है श्रावण(सावन) में शिव उपासना से, जानिए क्यों करें शिव पूजन, पढ़ें 7 मंत्र

ALSO READ: इस सावन में अवसर हाथ से न जाने दें, बहुत सरलता से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ शंकर

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को तीसरे दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुध-शनि का समसप्तक योग: 4 राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय, करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ

ज्येष्ठा गौरी व्रत कथा और महत्व| Jyeshtha Gauri Vrat Katha

संतान सप्तमी 2026: क्‍यों किया जाता है संतान सातें व्रत? किसकी होती है पूजा? जानिए रोचक कथा...

jyeshtha gauri Vrat avahana 2026: ज्येष्ठा गौरी उत्सव 2026: भक्ति, परंपरा और समृद्धि का 3 दिवसीय महापर्व

अगला लेख