Hanuman Chalisa
✕

पवित्र श्रावण मास 28 जुलाई से आरंभ, यह 7 बहुत सरल उपाय हैं खास आपके लिए...मिलेगी हर चिंता से मुक्ति

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (12:27 IST)
28 जुलाई 2018 से श्रावण का पावन महीना आरंभ हो रहा है। इस मास में अधिकाधिक पूजन का महत्व है लेकिन अगर व्यस्तता के चलते आप ऐसा न कर पाएं तो हम लाए हैं बहुत सरल उपाय जिन्हें सुविधानुसार आजमाया जा सकता है। 
 
1. सावन में किसी नदी या तालाब जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। जब तक यह काम करें, मन ही मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहें। यह धन प्राप्ति का बहुत ही सरल उपाय है।
 
2. घरेलू परेशानियों, पारिवारिक कलह इत्यादि के निदान के लिए सावन में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें तथा गुग्गल की धूप दें।
 
3. विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं। इससे शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।
 
4. सावन में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
 
5. सावन में गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
 
6. सावन में रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निपटकर समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
 
7. सावन में रोज नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।

ALSO READ: सावन मास के पहले दिन खरीदें यह 10 सामग्री, अच्छे दिनों की होगी शुरुआत

ALSO READ: इस सावन में अवसर हाथ से न जाने दें, बहुत सरलता से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ शंकर

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा जानें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

शारदीय नवरात्रि: व्रत पारण की तिथियाँ एवं सही नियम

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

विजयादशमी 2026: दशहरा पर दशहरी देने की परंपरा क्या है, जानिए इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व

अगला लेख