ramcharitmanas
✕

श्रावण सोमवार के व्रत का किसे क्या मिलता है फल, जानिए

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2019 (16:34 IST)
हालांकि वर्ष में प्रत्येक महीने शिव उपासना किसी न किसी रूप में चलती ही रहती है लेकिन पूरा श्रावण का महीना शिव उपासना का ही महीना कहलाता है। जो देवों के भी देव हैं वही महादेव हैं अर्थात्‌ भगवान शिव हैं।

सोमवार को शिव उपासना की कृपा प्राप्ति का द्वार माना गया है। विशेषकर श्रावण मास के चार सोमवार का विशेष महत्व रहता है। जानिए श्रावण सोमवार के व्रत का क्या मिलता है फल :- 
 
1. श्रावण मास के सभी सोमवार को व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य प्राप्ति का वरदान मिलता है। अपने पति एवं पुत्र के जीवन की रक्षा के लिए यह व्रत रखा जाता है। 
 
2. अविवाहित, कुंवारी कन्याएं अगर श्रावण सोमवार का व्रत रखती हैं तो उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
 
3. नौकरीपेशा, व्यापारी, गृहस्थ द्वारा श्रावण सोमवार के व्रत रखने से अपार धन, लक्ष्मी की प्राप्ति तथा धन-धान्य की प्राप्ति होती है। 
 
4. छात्र-छात्राओं तथा बेरोजगारों को सोमवार का व्रत रखने तथा शिव जलाभिषेक करने से विद्या तथा बुद्धि की प्राप्ति होती है।
 
5. बेरोजगार जातकों को रोजगार और करियर की रुकावट दूर होकर अच्छी उन्नति होती है तथा उनकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है।
 
6. बुजुर्ग भक्तों द्वारा सोमवार व्रत रखने से मोक्ष प्राप्ति के मार्ग स्वत: ही खुल जाते हैं।

ALSO READ: श्रावण सोमवार को कैसे करें शिव का पूजन, पढ़ें 3 आसान तरीके
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

23 October Birthday: आपको 23 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अक्‍टूबर, 2026)

शरद पूर्णिमा की खीर में ऐसा क्या है खास? जानें इसे खाने के चमत्कारी फायदे

Shukra Gochar 2026: 24 अक्टूबर से बदलेगी किस्मत! शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 7 राशियों को बनाएगा धनवान

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 2026 में कब है, 25 या 26 अक्टूबर को?

अगला लेख