kalsarpa dosh calculator
✕

क्या आप जानते हैं भगवान शिव की जन्मकुंडली

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2015 (16:25 IST)
* शिवजी क्यों माने गए हैं देवों के देव महादेव 
* जरूर पढ़ें, क्या कहते हैं भगवान शिव के सितारे
* जानिए, क्या कहती है भगवान शिव की जन्मकुंडली
* भगवान शिव के सितारे, जानिए जन्मकुंडली के सहारे

 
FILE


भगवान आशुतोष, शिवजी, भोलेनाथ, भूतेश्वर, महाकाल, सोमेश्वर आदि कई नामों से जाने जाने वाले भगवान शंकर का जन्म प्राचीन पांडुलिपि से ज्ञात कुंडली के अनुसार मेष लग्न में हुआ है। मेष लग्न अग्नि तत्व प्रधान है ।

आपके लग्न में मंगल व सूर्य है, दोनों ही अत्यंत तेजस्वी ग्रह है।

FILE


सूर्य पंचम भाव यानी संतान व विद्या भाव का स्वामी है। संहारक भाव अष्टम का स्वामी मंगल लग्न में है। इसके प्रभाव से शिव जी अत्यंत गुस्सैल है। एक बार क्रोध आ जाए तो सृष्टि को कंपा देते हैं।

पंचम यानी विद्या भाव का स्वामी उच्च का होकर लग्न में होने से आप शीघ्र वरदान देने में पीछे नहीं हटते और वह वरदान भी कभी-कभी आपके दुख का कारण भी बनता है। भस्मासुर जैसे कई उदाहरण पुराणों में मिलते हैं।


FILE


उच्च का गुरु चतुर्थ भाव में है ऐसे लोग जनता के बीच प्रसिद्ध होते हैं। इसी वजह से आपने गंगा को जटा में धारण कर वंसुधरावासियों को अमृत रूपी गंगा की सौगात दी।

तृतीय भाव में राहु उच्च का है जो हर शत्रु पर भारी पड़ता है। वैसे तो राहु जिनकी पत्रिका में उच्च का तृतीय भाव में हो उनके शत्रु नहीं होते। चतुर्थ भाव पर मंगल की दृष्टि ने आपको भवन का सुख नहीं दिया।


FILE


शनि दशम में होने से अपने आपमें सशक्त राजयोग है तभी आप महाकाल कहलाए। शनि की उच्च दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आपकी जीवन साथी चिरस्थायी मां पार्वतीजी रही।

उच्च का शुक्र द्वादश में नीच के बुध के साथ होने से ऐश्वर्य भरपूर होने पर भी आपने सारा वैभव बांट दिया। अष्टमेश मंगल लग्न में दुखद ही रहता है लेकिन प्रबल साहसी भी बनाता है। अष्टम भाव श्मशान का भी है तभी भस्म रमाए रहते हैं।

उच्च का केतु नवम में व नवमेश चतुर्थ में उच्च का होने से उच्च कोटी का बनाया। आयु भाव पर गुरु की मित्र दृष्टि मंगल की वृश्चिक राशि पर व मंगल की स्वदृष्टि अष्टम पर पड़ने से अजय अमर हो गए। आप साक्षात भगवान है यदि किसी इंसान की कुंडली में ऐसे ग्रहयोग हो तो वह भी कम से कम महान तो होगा ही।

( समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें


लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

सभी देखें

दीपावली की रात इन संकेतों को माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

दीपावली पर कैसे शुरू हुई रंगोली बनाने की परंपरा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दीपावली पर क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए पौराणिक मान्यताएं

भाई दूज पर क्यों की जाती है यमराज की पूजा? जानिए इसकी रोचक धार्मिक परंपरा

सभी देखें

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Diwali Puja Rules: दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी की आरती करें या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष और शास्त्र

क्‍यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण और गायों का पूजन से क्‍या है संबंध?

दिवाली 2026: रात में कब करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Dhanteras 2026: सोना नहीं खरीद पा रहे? धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा