dharma sangrah

बेलपत्र कहां से आया, पढ़ें पार्वती की पौराणिक कथा

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (12:09 IST)
श्रावण मास में सबसे ज्यादा बेलप‍त्र यानी बिल्वपत्र का महत्व बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं बेलपत्र के उत्पन्न होने की पवित्र कथा... पढ़ें यहां विस्तार से... 

ALSO READ: मुझे बिल्वपत्र बहुत प्रिय है : भगवान शिव (जानिए राज)
 
बेलपत्र की कहानी :-
 
स्कंद पुराण के अनुसार, एक बार माता पार्वती के पसीने की बूंद मंदराचल पर्वत पर गिर गई और उससे बेल का पेड़ निकल आया। चुंकि माता पार्वती के पसीने से बेल के पेड़ का उद्भव हुआ। अत: इसमें माता पार्वती के सभी रूप बसते हैं। वे पेड़ की जड़ में गिरिजा के स्वरूप में, इसके तनों में माहेश्वरी के स्वरूप में और शाखाओं में दक्षिणायनी व पत्तियों में पार्वती के रूप में रहती हैं।
 
ALSO READ: सावधान... इन तिथियों में ना तोड़ें बिल्वपत्र
 
फलों में कात्यायनी स्वरूप व फूलों में गौरी स्वरूप निवास करता है। इस सभी रूपों के अलावा, मां लक्ष्मी का रूप समस्त वृक्ष में निवास करता है। बेलपत्र में माता पार्वती का प्रतिबिंब होने के कारण इसे भगवान शिव पर चढ़ाया जाता है। भगवान शिव पर बेल पत्र चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामना पूर्ण करते हैं। जो व्यक्ति किसी तीर्थस्थान पर नहीं जा सकता है अगर वह श्रावण मास में बिल्व के पेड़ के मूल भाग की पूजा करके उसमें जल अर्पित करे तो उसे सभी तीर्थों के दर्शन का पुण्य मिलता है।

ALSO READ: 1 करोड़ कन्यादान का फल देता है बिल्वपत्र का अर्पण

ALSO READ: शिव जी को बिल्वपत्र चढ़ाने से मिलते हैं कौन से शुभ फल

सावन सोमवार की पवित्र और पौराणिक कथा (देखें वीडियो) 
 
 


 
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

जया एकादशी 2026: व्रत रखने के 5 अद्भुत फायदे जो जीवन बदल देंगे

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026: आपके मूलांक का सटीक राशिफल, जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

बुध का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

बछ बारस 2026: क्यों मनाया जाता है यह पर्व? जानिए गाय-बछड़े की पूजा का महत्व, विधि और पौराणिक कथा

05 September Birthday: आपको 05 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख