Daily Horoscope
✕

Surya grahan 2024 : सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब करें श्राद्ध, तर्पण

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण में श्राद्ध करना चाहिए या नहीं

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (16:35 IST)
Surya Grahan 2024: 02 अक्टूबर 2024 बुधवार को सर्वपितृ अमावस्या के दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा वलयकार सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध रखा जाएगा। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि सूर्य ग्रहण के दौरान श्राद्ध करना चाहिए या नहीं। यदि करना है तो कब करना चाहिए? आओ जानते हैं इस संबंध में संपूर्ण जानकारी।
 
 
सूर्य ग्रहण का समय कब रहेगा?
2 अक्टूबर 2024 बुधवार को वलयकार सूर्य ग्रहण रहेगा। भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी और आधी रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।
 
सूर्य ग्रहण में श्राद्ध करना चाहिए या नहीं?
2 अक्टूबर 2024 को 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। हालांकि ये सूर्यग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। श्राद्ध पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का होना बहुत दुर्लभ घटना है। यह सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी स्थान पर नजर नहीं आएगा। भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए श्राद्ध कर्म किया जा सकता है। 
सूर्य ग्रहण के दौरान कब करें श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान?
सर्वपितृ अमावस्या के दिन तर्पण, पिंडदान, भोग और पंचबलि कर्म का समय:-
कुतुप मूहूर्त- 2 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:04 से 12:51 के बीच।  
रोहिणी मूहूर्त- 2 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:51 से 01:39 के बीच। 
अपराह्न काल- 2 अक्टूबर 2024 को अपराह्न 01:39 से 04:02 के बीच।  
 
कहां दिखाई देगा : भारत में नहीं दिखाई देगा। 2 और 3 अक्टूबर की दरम्यानी रात लगने वाले वलयाकार सूर्यग्रहण के नजारे से भी देश के खगोलप्रेमी वंचित रहेंगे। पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल में भी नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अटलांटिक महासागर, आइलैंड, ब्राजील, पेरू, चिली, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, मैक्सिको, न्यूजीलैंज, फिजी और आर्कटिक समेत कई देशों में नजर आएगा।
 
क्या होता है वलयकार सूर्य ग्रहण : सूर्यग्रहण की खगोलीय घटना कुल 7 मिनट 21 सेकंड चलेगी और इसकी चरमावस्था पर सूर्य का 93 प्रतिशत फीसद हिस्सा ढक जाएगा जिससे सौरमंडल का मुखिया पृथ्वीवासियों को चमकदार कंगन की तरह दिखाई देगा। इसे कंगन या कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। सूर्य ग्रहण में जब चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर होता है और इस दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। ऐसे में सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन या वलय के रूप में चमकता दिखाई देता है। कंगन आकार में बने सूर्य ग्रहण को ही वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।
ALSO READ: Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर मंडरा रहा सूर्य ग्रहण का साया, जानें कब से कब तक रहेगा
ALSO READ: Surya grahan 2024: अक्टूबर 2024 में लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 4 राशियों के लिए नहीं है शुभ
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख