dharma sangrah

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों की तृप्ति के लिए करें ये 7 सरलतम उपाय

Updated: शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (14:46 IST)
9 अक्टूबर को पितृमोक्ष अमावस्या है। श्राद्ध पक्ष में यह अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों के निमित्त श्राद्ध किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसे सामान्य उपाय भी हैं जिनके करने से आप अपने पितृगणों को संतुष्ट कर सकते हैं। 
 
आइए जानते हैं कि पितृमोक्ष अमावस्या वाले दिन पितरों की तृप्ति के लिए कौन से उपाय किए जाने चाहिए :-  
 
1. पितृमोक्ष अमावस्या वाले दिन प्रात:काल पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त घर का बना मिष्ठान व पीने योग्य शुद्ध जल की मटकी रखकर धूप-दीप जलाएं।
 
2. पितृमोक्ष अमावस्या वाले दिन 'कुतप-काल' बेला में अपने पितरों के निमित्त गाय को हरी पालक खिलाएं।
 
3. पितृमोक्ष अमावस्या वाले दिन प्रात:काल तर्पण अवश्य करें।
 
4. पितृमोक्ष अमावस्या वाले दिन किसी मंदिर में या ब्राह्मण को 'आमान्य दान' अवश्य करें।
 
5. पितृमोक्ष अमावस्या वाले दिन अपने पितरों के निमित्त चांदी का दान अवश्य करें।
 
6. पितृमोक्ष अमावस्या को सूर्यास्त के पश्चात घर की छत पर दक्षिणाभिमुख होकर अपने पितरों के निमित्त तेल का चौमुखा दीपक रखें।
 
7. पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर अपने पितरों के निमित्त जरूरतमंदो को यथायोग्य दान अवश्य दें।
 
-ज्योतिर्विद्  पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: 10 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व, घटस्थापना के शुभ मंगलमयी मुहूर्त जानिए
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश: इन 12 राशियों के करियर, धन और सेहत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

03 August Birthday: आपको 3 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (3 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

अगला लेख