Hanuman Chalisa

पितरों की प्रसन्नता के लिए करें तर्पण, अर्पण और समर्पण

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (16:31 IST)
पितृदोष की वजह से नहीं मिलता है संतान सुख 
 
 
जब पितृ कुपित होते हैं,  प्रसन्न नहीं रहते हैं, तब पितृदोष लगता है। समस्त सुखों से वंचित हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पितरों के निमित्त शांति पाठ करवाएं। पितृ गायत्री का पाठ करवाएं और धार्मिक स्थान पर गीता व रामायण जैसी पुस्तकों का दान करें, तो लाभ होगा। पितृ प्रसन्न होंगे तो आपको माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 
 
तर्पण : 
 
हमारे पूर्वज, जिनकी वजह से हमारा अस्तित्व है, के निमित तर्पण करवाएं। ब्राह्मण द्वारा संकल्प करवाएं। तिल, जौ, चावल और कुशा द्वारा तर्पण करवाएं। घर के प्रत्येक सदस्य द्वारा दिवंगत आत्मा हेतु दान जरूर करवाएं। अन्न का दान करें और उनके निमित्त किसी गरीब व असहाय व्यक्ति को भोजन और वस्त्र दें।
 
अर्पण :
 
सर्वप्रथम अपने पूर्वजों की इच्छा व पसंदानुसार दान देना चाहिए। अपने पितरों की तस्वीर  पर तिलक व फूलमाला अर्पित करें और संध्या समय में तिल के तेल का दीपक जरूर प्रज्वलित करें और अपने परिवार समेत उनकी तिथि पर लोगों में भोजन बांटें।
 
समर्पण : 
 
पितरों के प्रति निमित्त भाव समर्पित होना आवश्यक है। 1 चंदन की माला समर्पित करते हुए सफेद पुष्प उनकी तस्वीर पर समर्पित करें। उनकी प्रिय वस्तु को ध्यान में रखते हुए आप वह लोगों में बांटें और भागवत गीता के सप्तम्, अष्टम् और नवम् अध्याय का पाठ जरूर करना चाहिए। उनको इससे प्रसन्नता प्राप्त होती है।


ALSO READ: पितृ दोष क्यों, कैसे तथा कब होता है

देखें वीडियो
लेखक के बारे में
ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय दुबे
ज्योतिष शिरोमणि पंडित धनंजय दुबे स्वर्ण पदक प्राप्त जानेमाने भविष्यवक्ता हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

17 September Birthday: आपको 17 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 सितंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शनि और शुक्र का षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए अटके कार्य होंगे पूर्ण, मिलेगा भाग्य का साथ

Mahalakshmi Vrat 2026: कब से कब तक रहेगा महालक्ष्मी व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा के खास नियम

अगला लेख