sundarkand

Ekadashi shradh 2023: एकादशी के दिन मघा नक्षत्र में श्राद्ध करने का है क्यों खास महत्व?

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (12:20 IST)
Magha Shradhh: इस वर्ष 10 अक्टूबर 2023, दिन मंगलवार को इंदिरा एकादशी व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज आश्‍विन कृष्ण एकादशी पर मघा नक्षत्र में मघा श्राद्ध भी किया जाएगा, जिसका बहुत धार्मिक महत्व माना गया है। मत्स्य पुराण के अनुसार आश्विन कृष्ण पक्ष के मघा नक्षत्र में मघा श्राद्ध होता है। प्रदोष व्रत के साथ आने वाला यह श्राद्ध विशेष महत्व रखता है, जो कि पराक्रम, प्रतिष्ठा, लक्ष्मी तथा संतान या वंश वृद्धि करने वाला माना गया है। 

धार्मिक मान्यता के अनुसार मघा नक्षत्र के देवता पितर होते हैं। अर्थात् हमारे परिवार के जो व्यक्ति अब जीवित नहीं है, लेकिन वे आत्मा स्वरूप हमारे आसपास ही रहते हैं तथा उनकी कीर्ति काया हमेशा जीवित रहती है। अत: इन पितरों को मघा नक्षत्र में प्रसन्न करने से उनका आशीर्वाद हमें हमेशा प्राप्त होता है।
 
आइए जानते हैं मघा श्राद्ध के शुभ मुहूर्त- 
 
मघा श्राद्ध : 10 अक्टूबर 2023, मंगलवार के पूजन मुहूर्त 
 
मघा श्राद्ध मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 को
 
मघा नक्षत्र का प्रारंभ- अक्टूबर 09, 2023 को 09.15 पी एम से
मघा नक्षत्र समाप्त- अक्टूबर 11, 2023 को 12.15 ए एम शुरू। 
 
कुतुप मुहूर्त- 10.52 ए एम से 11.41 ए एम
अवधि- 00 घंटे 49 मिनट्स
 
रौहिण मुहूर्त- 11.41 ए एम से 12.30 पी एम
अवधि- 00 घंटे 49 मिनट्स
 
अपराह्न काल- 12.30 पी एम से 02.57 पी एम
अवधि- 02 घंटे 27 मिनट्स
 
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- 03.34 ए एम से 04.21 ए एम 
प्रातः सन्ध्या 03.58 ए एम से 05.08 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 10.52 ए एम से 11.41 ए एम 
विजय मुहूर्त- 01.19 पी एम से 02.08 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05.24 पी एम से 05.47 पी एम 
सायाह्न सन्ध्या 05.24 पी एम से 06.34 पी एम
अमृत काल 09.33 पी एम से 11.21 पी एम 
निशिता मुहूर्त- 10.52 पी एम से 11.39 पी एम तक।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

ALSO READ: Ekadashi 2023: इंदिरा एकादशी के व्रत का महत्व एवं फायदे, पितरों की मुक्ति का खास दिन

ALSO READ: indira ekadashi 2023: इंदिरा एकादशी आज, शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

10 सितंबर से यूरेनस की उल्टी चाल: 4 राशियों के लिए 8 फरवरी 2027 तक खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की 12 अनूठी परंपराएं जो इस पर्व को बनाती हैं खास

बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर मंगला आरती का रहस्य एवं धार्मिक महत्व

मंगल-शनि का केंद्र योग बढ़ाएगा तनाव! 4 राशियों की किस्मत का पलट जाएगा पासा

अगला लेख