शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. श्राद्ध पर्व
  4. Dwadashi ka shradh kab hai
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (12:32 IST)

द्वादशी का श्राद्ध संन्यासियों के लिए क्यों, जानिए क्या करें इस दिन

द्वादशी का श्राद्ध संन्यासियों के लिए क्यों, जानिए क्या करें इस दिन - Dwadashi ka shradh kab hai
एकादशी के अलावा द्वादशी के श्राद्ध को भी संन्यासियों का श्राद्ध कहा जाता है। द्वादशी तिथि के देवता भी विष्णु ही है। आश्‍विन माह के कृष्ण पक्ष की 12वीं तिथि के दिन यह श्राद्ध रखा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 22 सितंबर 2022 गुरुवार को यह श्राद्ध रखा जाएगा। द्वादशी श्राद्ध किन पितरों के लिए किया जाता है, जानिए खास बातें।
 
- जिनके पिता संन्यासी हो गए हो उनका श्राद्ध द्वादशी तिथि को किया जाना चाहिए।
 
- जिनके पिता का देहांत इस तिथि को हुआ है उनका श्राद्ध भी इसी तिथि को करते हैं। 
 
- इस तिथि को ‘संन्यासी श्राद्ध’ के नाम से भी जाना जाता है।
 
- द्वादशी श्राद्ध करने से राष्ट्र का कल्याण तथा प्रचुर अन्न की प्राप्ति कही गयी है।
 
 
- एकादशी और द्वादशी को वैष्णव संन्यासियों का श्राद्ध करते हैं।
 
- इस दिन पितरगणों के अलावा साधुओं और देवताओं का भी आह्‍वान किया जाता है।
 
- इस दिन संन्यासियों को भोजन कराया जाता है या भंडारा रखा जाता है।
 
- इस तिथि में 7 ब्राह्मणों को भोजन कराने का विधान है। यदि यह संभव न हो तो जमाई या भांजे को भोजन कराएं।
 
 
- इस श्राद्ध में तर्पण और पिंडदान के बाद पंचबलि कर्म भी करना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें
श्राद्ध पक्ष की प्रदोष पर शिव के 5 उपाय पितरों को करेंगे तृप्त