Daily Horoscope
✕

शिवजी की भोली माया

आसानी से प्रसन्न हो जाते है भोले शंकर

Written By WD
Updated: मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 (15:05 IST)
Shiva and Parvati
महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव और पार्वती के मंगल की रात है। इसी दिन यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को कभी शिव-पार्वती का विवाह हुआ था। भक्तगण इस दिन उन्हें बेलपत्र, धतूरे के फूल, बेर, गन्ने की गंडेरिया, भांग की गोली वगैरह का प्रसाद चढ़ाकर शिव को प्रसन्न करने का प्रयत्न करते हैं।
 
एक किस्सा ऐसा भी है कि फाल्गुन शुक्ल द्वादशी को देव-असुर जब समुद्र मंथन कर रहे थे, तब निकले हुए विष को शिवजी ने पी लिया था और बेहोश हो गए थे। उनके ठीक हो जाने के लिए सारे देवताओं ने उपवास रख रातभर जागरण किया था। उसी की याद में शिवरात्रि को इस तरह का व्रत रखने का चलन शुरू हो गया। शंकरजी का कहना है कि उस तिथि पर स्नान, पुष्प, पूजा से अधिक उपवास से खुश होते हैं। शंकरजी का क्या कहना। वे तो भोले शंकर हैं। कोई अनजाने में भी थोड़ा कुछ कर दे तो प्रसन्न हो जाते हैं।

एक पौराणिक कहानी के अनुसार

FILE


कहीं किसी पहाड़ी की तलहटी में फैले जंगल के छोर पर एक शिकारी रहता था। नाम था सुंदर सेनक। नाम की ही तरह सुंदर पशु-पक्षियों का शिकार कर वह अपना पेट भरता था। एक बार संयोग से इसी रात वह जंगल में शिकार करने गया। दयालु पार्वतीजी की ही माया कहिए, एक भी जानवर उसकी चंगुल में नहीं आया। वे सबको बचा ले गईं।

शिकारी और उसका कुत्ता अंधेरी रात में कहीं दूर भटक गए। पैर में कांटे लगे, भूख-प्यास से हाल बेहाल हुए सो अलग।

बड़े संयोग की ही बात थी कि वे भटकते हुए एक तालाब किनारे जा पहुंचे जिसके किनारे पर एक बेलपत्र का पेड़ था और पेड़ के ठीक नीचे एक शिवलिंग था। थके हुए शिकारी ने गर्मी से राहत के लिए पानी में उतर कर पैरों को ठंडक दी और हाथ-मुंह धोया तो पानी के कुछ छींटे शिवलिंग पर भी जा उड़े।

भूख मिटाने के लिए बेल फलों को गिराने के लिए उसने कुछ तीर पेड़ पर चलाए तो कुछ पत्ते टूटकर नीचे शिवलिंग पर आ गिरे। बिखरे हुए तीरों को अंधेरे में टटोलते हुए वह शिवलिंग के सामने झुका भी। शिवरात्रि पर जागरण के साथ ही अनजाने में ही उसने शिवलिंग को जल से नहलाया, बेल पत्र चढ़ाए और दंडवत भी किया। भोले शंकर थे कि इस पर भी प्रसन्न हो गए।

सालों बाद शिकारी की उम्र का पट्टा खत्म हुआ तो उसे लेने यमदूत आए और अनजाने में किए पुण्य के कारण शिवगण भी उसे कैलाश पर्वत ले जाने पहुंचे। दोनों में युद्ध हुआ और आखिर शिवगण उसे अपने साथ ले जाकर ही माने। जिंदगी भर किए पाप के बावजूद चंद मिनटों के पुण्य ने शिकारी और उसके कुत्ते को मोक्ष का अधिकारी बना दिया ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दिवाली के बाद क्यों मनाई जाती है लाभ पंचमी? जानें नए कारोबार की शुरुआत और बही-खाता पूजन का रहस्य

2027 में महाभूकंप की आशंका? 5 ग्रहणों के बीच सत्ता परिवर्तन के बड़े योग, जानें क्या होगा असर

सभी देखें

आंवला नवमी 2026: 18 नवंबर को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें किस समय पूजा करने से मिलेगा अक्षय पुण्य?

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में महागोचर: देश-दुनिया में मचेगी हलचल, जानें क्या होंगे 5 बड़े बदलाव?

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से शुरू होगा आस्था का महापर्व, जानें पहले दिन के जरूरी नियम और क्या न करें गलती

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख