ramcharitmanas
✕

क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि, इस साल किन राशियों के लिए शुभ है शिवरात्रि का पर्व

Updated: मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (10:10 IST)
Mahashivratri 2022: इस वर्ष महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त और संयोग के साथ ही पंचग्रही योग भी बन रहे हैं। इस योग में भगवान शिव की पूजा की तो मिलेगा का उनका आशीर्वाद। आओ जानते हैं कि क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि और इस वर्ष किन राशियों के लिए है शिवरात्रि शुभ। 
 
 
इसलिए मनाते हैं महाशिवरात्रि: (Why celebrate Mahashivratri)
प्रतिवर्ष श्रावण माह में आने वाली चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है। कहते हैं कि भगवान शिव ने अमृत मंथन के दौरान निकले हलाहल नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था। इसी विष की तपन को शांत करने के लिए इस दिन सभी देवताओं ने उनका जल और पंचामृत से अभिषेक किया था। इसीलिए श्रावण माह में शिवजी को जल और दूध अर्पित करने का प्रचलन है।
 
प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी पर पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है, जिसे बड़े ही हषोर्ल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस चतुर्दशी को शिवपूजा करने का विशेष महत्व और विधान है। कहते हैं कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी की रात्रि में आदिदेव भगवान शिव करोड़ों सूर्यों के समान प्रभाव वाले लिंग रूप में प्रकट हुए थे। कहते हैं कि इसी दिन भगवान शंकर की माता पार्वती के साथ शादी भी हुई थी। इसलिए रात में शंकर की बारात निकाली जाती है। रात में पूजा कर फलाहार किया जाता है। अगले दिन सवेरे जौ, तिल, खीर और बेल पत्र का हवन करके व्रत समाप्त किया जाता है।

इस साल इन राशियों के लिए शुभ है शिवरात्रि का पर्व:  
 
1. मेष : मेष राशि मंगल की राशि है। इसीलिए मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन मंगलवार भी है। आपको भोलेबाबा का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
2. वृषभ : वृषभ राशि शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस दिन संतान सुख बढ़ेगा।
 
3. मिथुन : मिथुन राशि बुध की राशि है। बुध इस समय शनि की मकर राशि में गोचर कर रहा है। बुधदेव भी चंद्रकुल के हैं। चंद्रदेव शिव के भक्त हैं। महाशिवरात्रि के दिन आप पर भोलेबाबा की कृपा रहेगी। यह त्योहार खुशियां और शुभ समाचार लेकर आ रहा है।
 
4. कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्रदेव भोलेबाबा के भक्त हैं। आपको महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको सभी तरह के कष्‍टों से मुक्ति मिलेगी।
mahashivratri zodiac signs
5. सिंह : सिंह राशि सूर्य की राशि है और सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आपके लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूरी होगी।
 
6. तुला : तुला राशि भी वृषभ की तरह शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस आपको संकटों से मुक्ति मिलेगी।
 
7. मकर : मकर राशि शनिदेव की राशि है। इस राशि पर भगवान शनि के साथ ही भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। अत: महाशिवरात्रि का दिन इनके लिए बहुत ही खास होने वाला है।
 
8. कुंभ राशि : यह राशि भी शनिदेव की राशि है। आप पर भी शनिदेव के साथ भी भोलेबाबा की की विशे कृपा बनी रहती है। बाबा की कृपा से इस दिन से आपके सभी तरह के कष्टों का अंत होगा।
 
गुरु की राशि धनु और मीन, मंगल की राशि वृश्चिक और बुध की राशि कन्या के पहले से ही अच्‍छे दिन चल रहे हैं। 
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

विजयादशमी 2026: दशहरा की 10 खास बातें, जानें पर्व का महत्व और परंपराएं

अगला लेख