वैसे शिव का अर्थ होता है कल्याण, मंगल या सुख!
शिवत्व से जुड़े वेद मंत्र की व्याख्या करते हुए कवीन्द्र रवीन्द्र कहते हैं-
मैं सुखकर को नमस्कार करता हूं, कल्याणकर को नमस्कार करता हूं। दुख का मूल कारण भी यही है कि मानव 'सुखकर' को नमस्कार करता है- 'कल्याणकर' को सदा नमस्कार नहीं करता, क्योंकि 'कल्याणकर' में भी दुख भी हो सकता है। कल्याण हेतु दुख भी उठाना पड़ सकता है। 'शिवाराधना' का अर्थ ही सुख एवं कल्याण का समन्वय होता है।