dharma sangrah
✕

महाशिवरात्रि और राशियां : भगवान शिव कौन सी 8 राशियों पर रहते हैं प्रसन्न

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (14:08 IST)
8 ऐसी राशियां हैं जिन पर भोलेनाथ प्रसन्न रहते हैं। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे 8 राशियां। इन सभी 8 राशियों के जातकों को महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करना चाहिए।
 
1. मेष : मेष राशि मंगल की राशि है। मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ रहने वाला है। आपको भोलेबाबा का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
2. वृषभ : वृषभ राशि शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस दिन संतान सुख बढ़ेगा।
 
3. मिथुन : मिथुन राशि बुध की राशि है। बुध इस समय फेवरेबल हैं। बुधदेव भी चंद्रकुल के हैं। चंद्रदेव शिव के भक्त हैं। महाशिवरात्रि के दिन आप पर भोलेबाबा की कृपा रहेगी। यह त्योहार खुशियां और शुभ समाचार लेकर आ रहा है।
 
4. कर्क : कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्रदेव भोलेबाबा के भक्त हैं। आपको महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको सभी तरह के कष्‍टों से मुक्ति मिलेगी।
 
5. सिंह : सिंह राशि सूर्य की राशि है और सूर्य कुंभ में 13 तारीख को प्रवेश कर रहे हैं। आपके लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूरी होगी।
 
6. तुला : तुला राशि भी वृषभ की तरह शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस आपको संकटों से मुक्ति मिलेगी।
 
7. मकर : मकर राशि शनिदेव की राशि है। इस राशि पर भगवान शनि के साथ ही भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। अत: महाशिवरात्रि का दिन इनके लिए बहुत ही खास होने वाला है।
 
8. कुंभ राशि : यह राशि भी शनिदेव की राशि है। आप पर भी शनिदेव के साथ भी भोलेबाबा की विशेष कृपा बनी रहती है। बाबा की कृपा से इस दिन से आपके सभी तरह के कष्टों का अंत होगा।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख